Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI का हुआ ऐलान, इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने की टीम में वापसी

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में बेहतरीन तेज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी हुई है। यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

बता दें कि, ऐसे कई शानदार खिलाड़ी है जो पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने भी व्यक्तिगत कारण की वजह से इस वनडे सीरीज से खुद को बाहर कर दिया है जबकि कैमरून ग्रीन चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी के बारे में बात की जाए तो मैथ्यू शॉर्ट का साथ युवा विस्फोटक बल्लेबाज Jake Fraser-McGurk देंगे। इन्होंने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को भी पहले वनडे में खेलते हुए देखा जाएगा। ऑलराउंडर के रूप में टीम में ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी को शामिल किया गया है। अनुभवी बल्लेबाज मानस लाबुशेन भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

गेंदबाजी लाइनअप की बात की जाए तो कप्तान पैट कमिंस का साथ सीन एबॉट और मिचेल स्टार्क देंगे जबकि स्पिनर के रूप में एडम जम्पा को धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए

मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे मोहम्मद रिजवान

बेहतरीन खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को हाल ही में पाकिस्तान का लिमिटेड ओवर कप्तान नियुक्त किया गया है। उनके ऊपर भी यह दबाव होगा की टीम इस दौरे में शानदार प्रदर्शन करें और वनडे सीरीज को अपने नाम करें।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...