Skip to main content

ताजा खबर

03 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit And Virat (Pic Source-X)

1) रवि शास्त्री से हो गई भारी गलती, मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री इस वक्त अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। वह इस समय भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट में कमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रैक्टर के निधन की खबर पोस्ट कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद क्रिकेट जगत में बवाल मच गया। जैसे ही रवि शास्त्री को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट किया और फिर दोबारा पोस्ट करते हुए फैन्स से इसके लिए माफी।

2) ‘लिस्ट में रहता तो अच्छा लगता’, वेंकटेश अय्यर का KKR में रिटेन ना होने पर छलका दर्द

वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के रिटेंशन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रिटेंशन लिस्ट में होना पसंद करते, लेकिन वह केकेआर की रणनीति को समझते हैं। उन्होंने केकेआर को अपना घरेलू और फेवरेट आईपीएल टीम बताया और उम्मीद जताई कि नीलामी में चुने जाने पर वह 2025 सीजन में फिर से उनके लिए खेलेंगे। वेंकटेश ने रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत में कहा, केकेआर का रिटेन्शन बहुत अच्छा रहा है, लेकिन अगर मेरा नाम उस लिस्ट में होता तो मुझे अच्छा लगता।

3) IND A vs AUS A: पहला अनौपचारिक टेस्ट: ईशान किशन की बेहतरीन सलाह की वजह से इंडिया A ने झटका मेजबान का महत्वपूर्ण विकेट

इस समय इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच पहला अनौपचारिक मुकाबला McKay में खेला जा रहा है। इस मैच में बेहतरीन विकेटकीपर ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया A के मार्कस हैरिस को आउट करने के लिए अपनी टीम के गेंदबाज मानव सुथार को एक महत्वपूर्ण बात बताई जिसकी वजह से उनकी टीम को शानदार विकेट मिला।

4) “वह वीरू जैसे बल्लेबाज हैं”, इस पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत के बारे में ऐसा क्यों कहा?

मुंबई टेस्ट मैच के दौरान आकाश चोपड़ा ने एजाज पटेल के खिलाफ ऋषभ पंत के एप्रोच और उनकी आक्रामक पारी के बारे में कहा, चाहे कितने भी बाएं हाथ के स्पिनर आएं, ऋषभ पंत ऐसे ही खेलते रहेंगे। ऐसा कम ही होगा कि कोई बाएं हाथ का स्पिनर उनके सामने आए और उसे हिट न लगे। हो सकता है कि एक पारी में उन्हें हिट न लगे, लेकिन अगली पारी में हिट जरूर लगेगी। उन्होंने आज जिस तरह से शुरुआत की और जिस तरह से खेला, उससे मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं।

5) IND vs NZ: वानखेड़े में अश्विन की कमाल गेंदबाजी, दो छक्के खाने के बाद ग्लेन फिलिप्स को किया क्लीन बोल्ड

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आ रही है। टीम ने मात्र 2 रन के स्कोर पर कप्तान टॉम लैथम के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद डेवोन कॉनवे (22), रचिन रवींद्र (4), और डेरिल मिचेल (21) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। रविचंद्रन अश्विन मुंबई टेस्ट की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने पहले रचिन रवींद्र पर शिकंजा कसा और फिर ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

6) अश्विन की गेंद पर कुछ ऐसा शॉट खेलना चाहते थे रचिन रवींद्र, लेकिन पंत ने बिखेर दी गिल्लियां

मुंबई टेस्ट मैच के दूसरे दिन अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का 14वां ओवर रविचंद्रन अश्विन ने डाला था। ओवर की पहली तीन गेंदों में कोई रन नहीं आए थे। चौथी गेंद पर एक रन लेकर विल यंग ने स्ट्राइक रचिन रवींद्र को दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र ने चौका लगाया था और फिर अगली गेंद पर आउट हो गए। रचिन ने क्रीज से आगे बढ़कर बड़ा स्लॉग मारने का प्रयास किया था, लेकिन चूक गए।

7) IPL 2025: मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस लेंगे Ben Stokes, बड़ी वजह आई सामने

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स संभवत इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक प्राथमिकता देने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा-ऑक्शन से अपना नाम वापस लेने का मन बना रहे हैं। उन्होंने एशेज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आईपीएल 2024 ऑक्शन में नाम नहीं दिया था। स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स ने आखिरी आईपीएल मैच 2023 में खेला था। 

8) SRK से मोहब्बत करते हैं Rinku Singh, इंस्टा के जरिए किंग खान पर बरसाया इस खिलाड़ी ने प्यार

Rinku Singh ने शानदार खेल के जरिए अपना पूरा करियर बदल दिया, साथ ही इस दौरान उनको KKR टीम का भी पूरा साथ मिला और रिंकू की सफलता के पीछे इस टीम का हाथ भी है। दूसरी इस टीम ने रिंकू को रिटेन कर उनको मालामाल कर दिया, इस बीच बल्लेबाज ने KKR टीम के मालिक के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

9) Rohit और Virat से रन बने या ना बने, फैन्स तो उनके लिए हद से ज्यादा क्रेजी रहते हैं

हर टेस्ट मैच के साथ Rohit और Virat का प्रदर्शन 22 गज पर गिरता जा रहा है, जहां ये दोनों बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच उनका क्रेज बरकरार है, जिसका नजारा मुंबई में देखने को मिला है और रोहित-विराट जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

10) किसी को जर्सी पर तो किसी को बाइक पर मिला MS Dhoni का ऑटोग्राफ, आज भी माही भाई का जलवा है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैन्स तरस जाते हैं, रांची में उनके घर के बाहर हमेशा फैन्स की भीड़ लगी रहती है। इस बीच कुछ लकी फैन्स ऐसे भी हैं जिन्हें माही का ऑटोग्राफ मिल जाता है, ऐसे ही कुछ फैन्स की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...