Skip to main content

ताजा खबर

रवि शास्त्री से हो गई भारी गलती, मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

Ravi Shastri and Nari Contractor

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री इस वक्त अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। वह इस समय भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट में कमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रैक्टर के निधन की खबर पोस्ट कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

इसके बाद क्रिकेट जगत में बवाल मच गया। जैसे ही रवि शास्त्री को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट किया और फिर दोबारा पोस्ट करते हुए फैन्स से इसके लिए माफी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्षमा करें – नारी कॉन्ट्रैक्टर के निधन को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। ईश्वर उन पर आशीर्वाद बनाए रखें।’

Apologies – the news floating around the demise of Nari Contractor is incorrect. He is fine. God bless 🙏 pic.twitter.com/zGqWjim9SL

— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 2, 2024

 

बता दें कि नारी कॉन्ट्रैक्टर का जन्म गुजरात के गोधरा में हुआ। उन्होंने 1955 में इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया। 1958/59 सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 92 रनों की शानदार पारी के कारण वह लोगों की नजरों में आए। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान देखने को मिला, जिसमें कॉन्ट्रैक्टर की पसली टूट गई थी, इसके बावजूद उन्होंने 81 रनों की जोरदार पारी खेली थी।

सिर में चोट लगने के कारण खत्म हुआ करियर

साल 1962 में भारत बनाम विंडिज सीरीज के दौरान एक तेज बाउंसर सिर पर लगी थी और उनका सिर फट गया था। इसके बाद कॉन्ट्रैक्टर का करियर खत्म हो गया था। सिर पर चोट इतनी गंभीर थी कि कॉन्ट्रेक्टर पूरे छह दिनों तक बेहोश रहे। उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लगभग कुछ साल बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन जहां तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सवाल है, वह कभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके, जैसा वह चाहते थे।

कॉन्ट्रैक्टर ने अपने सात साल के इंटरनेशनल करियर में 31 टेस्ट मैचों में 1611 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 138 फर्स्ट क्लास मैचों में कॉन्ट्रैक्टर के नाम 39.86 की औसत से 8611 रन दर्ज हैं, जिसमें कुल 22 शतक जड़े।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...