Skip to main content

ताजा खबर

किसी को जर्सी पर तो किसी को बाइक पर मिला MS Dhoni का ऑटोग्राफ, आज भी माही भाई का जलवा है

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैन्स तरस जाते हैं, रांची में उनके घर के बाहर हमेशा फैन्स की भीड़ लगी रहती है। इस बीच कुछ लकी फैन्स ऐसे भी हैं जिन्हें माही का ऑटोग्राफ मिल जाता है, ऐसे ही कुछ फैन्स की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

काफी कम रकम में रिटेन हुए हैं MS Dhoni

धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, ऐसे में अब वो IPL में एक अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए हैं। जिसके चलते इस खिलाड़ी को इस बार 4 करोड़ में रिटेन किया गया है, वहीं टीम ने धोनी के अलावा कप्तान गायकवाड़ के साथ-साथ जडेजा, शिवम दुबे और मथिसा पथिराना को रिटेन किया है। साथ ही टीम ने अपने सबसे पुराने गेंदबाज दीपक चाहर को रिटेन नहीं किया है, जिसका एक कारण उनका बार-बार चोटिल होना हो सकता है।

MS Dhoni ने इन फैन्स का दिन बना दिया

*MS Dhoni का इस समय एक वीडियो और एक तस्वीर हो रही है वायरल।
*पहला वीडियो रांची का है, जिसमें वो अपने एक फैन के साथ में नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान वो उस फैन की 2 जर्सियों पर ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं।
*तो तस्वीर में धोनी ने एक फैन की बाइक पर दिया है ऑटोग्राफ।

ये वीडियो वायरल हो रहा है MS Dhoni का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

इस फैन्स को खास चीज पर ऑटोग्राफ दिया है माही ने

MS Dhoni giving his autograph on the new bike of his hardcore fan. ❤️ pic.twitter.com/DrBsxATejw

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 2, 2024

इस साल चेन्नई टीम नहीं पहुंच पाई थी प्लेऑफ में

जी हां, इस साल यानी की IPL 2024 में धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ ने CSK टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। दूसरी ओर पूरे सीजन धोनी चोटिल थे, उसके बाद भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और कमाल की पारियां खेली थी। अब देखने अहम होगा की धोनी का अगले साल कैसा प्रदर्शन रहता है और टीम में कौन-कौन से नए खिलाड़ी शामिल होते हैं। वैसे मुंबई और चेन्नई का नाम लीग की सबसे सफल टीमों में आता है, ऐसे में इन दोनों टीमों ने अपने Core खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...