Skip to main content

ताजा खबर

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rishabh Pant, Shubman Gill, Ben Stokes, Wankhede Stadium (Photo Source: X)

1. ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

ऋषभ पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम 84 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई थी। उस मुश्किल समय में भारत के संकट मोचक बने पंत ने अपना 13वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 36 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और एक नया कीर्तिमान रचा। यह किसी भी भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है।

2. बेन स्टोक्स के घर में चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेकिन फिर जमानत…

डरहम कांस्टेबुलरी ने बेन स्टोक्स के घर में चोरी करने के आरोप में एक 32 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है और मामले के संबंध में एक बयान भी जारी किया है। पुलिस ने बताया कि, शख्स को पूछताछ जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

3. “लोगों को जो भी सवाल पूछना है…”, रमीज राजा की विवादास्पद टिप्पणी पर शान मसूद ने दिया ऐसा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद जब शान मसूद इंटरव्यू दे रहे थे, उस दौरान रमीज राजा ने शान मसूद पर तंज कसा था। रमीज राजा ने कहा था कि, “लगातार 6 हार को आपने कैसे हासिल किया”, इतना कहकर वह हंसने लगे थे। शान मसूद ने फिर उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि, “रमीज भाई हमें इस जीत की जरुरत थी। देश को इस जीत की जरुरत थी और मैं पाकिस्तान के लिए वाकई बहुत खुश हूं।” इस बीच, शान मसूद ने रमीज राजा को सीरीज जीतने के बाद दिए गए जवाब को लेकर बड़ा बयान दिया है। मसूद का कहना है कि वह रमीज राजा की कही गई बातों से नाराज नहीं है।

4. WBBL 2024: ब्रिसबेन हीट की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने किया धमाकेदार डेब्यू, लगातार चार गेंदों पर जड़े चार धुआंधार चौके

भारतीय महिला टीम की शानदार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला बिग बैश लीग 2024 के बेहतरीन मैच में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए होबार्ट हरिकेनस के खिलाफ 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इस पारी के दौरान होबार्ट हरिकेनस की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी ने ब्रिसबेन हीट के 15वें ओवर में हीथर ग्राहम के खिलाफ लगातार चार गेंद पर चार चौके जड़े।

5. Hong Kong Sixes टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया, उथप्पा की कप्तानी में लगाई हार की हैट्रिक

रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सी पूल का हिस्सा भारत इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाया। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच हार गई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत के खिलाफ उलटफेर करते हुए एक रन से जीत हासिल की। भारत को यूएई के अलावा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और इंग्लैंड के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा।

6. चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय फैंस के लिए हम टिकट का खास कोटा रखेंगे: पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि, ‘हम भारतीय फैंस के लिए टिकटों का विशेष कोटा रखेंगे और वीजा जारी करने की नीति को तेज बनाने का प्रयास करेंगे। हम लोग यही चाहते हैं कि भारतीय फैंस को आगामी टूर्नामेंट को देखने में कोई भी परेशानी ना हो और इसीलिए हम उनके लिए खास योजना बना रहे हैं।’

7. Shubman Gill: वानखेड़े में टूटा गिल का दिल, मात्र 10 रन से शतक बनाने से चूके

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने वाले शुभमन गिल अपने 6वें टेस्ट शतक से चूक गए। वह 90 के स्कोर पर शानदार पारी खेलकर हुए आउट।

8. IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में स्पाइडर कैम में खराबी होने की वजह से रुका खेल, फील्ड अंपायर को लेना पड़ा महत्वपूर्ण फैसला

खेल के दूसरे दिन अचानक से स्पाइडर कैम चलते-चलते रुक गया जिसकी वजह से अंपायर को लंच ब्रेक थोड़ा पहले लेना पड़ा। दरअसल जैसे ही अपने नए स्पेल का एजाज पटेल दूसरा ओवर फेकने आए स्पाइडर कैम ने काम करना बंद कर दिया। फील्ड अंपायर ने यह फैसला लिया कि खेल को थोड़ी देर रोक दिया जाए। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसको मजाकिया तरीके से देखा।

9. “अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो….”- विराट के रनआउट पर बोले मोहम्मद कैफ

कैफ का कहना है कि अगर टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो विराट कोहली को इस तरीके से आउट होने से बचना होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “इस सीरीज़ में विराट कोहली फुल टॉस पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं और अब खराब जजमेंट के चलते वह रन आउट भी हुए। अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो इसमें बदलाव की जरूरत है।”

10. खुद का वजन कम करने में लगे हैं Prithvi Shaw, जल्द ही नए अवतार में आएंगे नजर

Prithvi Shaw के लिए इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है, जहां खराब फिटनेस और बढ़ते वजन के चलते उनकी बीच रणजी ट्रॉफी से छुट्टी हो गई है। जिसके बाद इस बल्लेबाज की जमकर आलोचना हुई, ऐसे में शॉ ने खुद में बदलाव लाने का मन बना लिया है और इसी को लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत भी शुरू कर दी है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...