
Rinku Singh And SRK (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh ने शानदार खेल के जरिए अपना पूरा करियर बदल दिया, साथ ही इस दौरान उनको KKR टीम का भी पूरा साथ मिला और रिंकू की सफलता के पीछे इस टीम का हाथ भी है। दूसरी इस टीम ने रिंकू को रिटेन कर उनको मालामाल कर दिया, इस बीच बल्लेबाज ने KKR टीम के मालिक के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।
अपने नए घर में Diwali मनाई है Rinku Singh ने
इस बार की Diwali बल्लेबाज Rinku Singh के लिए काफी खास थी, एक तरफ वो करोड़ों में रिटेन हुए हैं और दूसरी ओर वो एक आलीशान घर में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में इस साल बल्लेबाज रिंकू ने अपने पूरे परिवार के संग नए घर में Diwali मनाई है। रिंकू ने Aligarh की Ozone City में घर लिया है और पर उन्होंने अपने अवॉर्ड्स के लिए जगह बनाई है। इससे पहले रिंकू एक छोटे से घर में रहते थे और अब कहानी पूरी बदल गई इस खिलाड़ी के लिए।
Rinku Singh ने SRK के लिए कितना प्यारा पोस्ट शेयर किया है
*आज है बॉलीवुड सुपरस्टार और KKR टीम के मालिक Shah Rukh Khan का जन्मदिन।
*जहां इस खास मौके पर Rinku Singh ने SRK के साथ अपनी 2 तस्वीर पोस्ट की।
*SRK के लिए कैप्शन में लिखा- आपको इनसे प्यार होगा, मुझे तो इनसे मोहब्बत है।
*साथ ही लिखा-पूरी दुनिया में प्यार और खुशी बांटने के लिए धन्यवाद, लव यू सर।
SRK के लिए Rinku Singh का सोशल मीडिया पोस्ट
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
एक नजर रिंकू सिंह के इस पोस्ट पर भी
A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)
एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को रिटेन किया है KKR टीम ने
भले ही KKR टीम ने अपने कप्तान Shreyas Iyer का साथ छोड़ दिया है, लेकिन दूसरी ओर इस टीम ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जहां इस लिस्ट में पहले भारतीय खिलाड़ियों को नाम आता है, ऐसे में टीम ने वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह के अलावा हर्षित राणा को रिटेन किया है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का नाम शामिल है, जिसके बाद केकेआर टीम ने कुल 4 कैप्ड खिलाड़ी और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

