Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: ऋषभ पंत आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी है: आकाश चोपड़ा

Rishabh Pant (Photo Source: X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और दो छक्के जड़े। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो ऋषभ पंत को हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है और कई लोग उनकी बल्लेबाजी के फैन बन चुके हैं।

उनकी बल्लेबाजी को लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक ऋषभ पंत आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तमाम फैंस को एंटरटेन किया है।

आकाश चोपड़ा ने जिओसिनेमा को बताया कि, ‘मुझे लगता है कि ऋषभ पंत आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में। बैजबॉल को आप भूल जाएं। आप यह देख सकते हैं कि ऋषभ पंत लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तमाम फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।’

ऋषभ पंत वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं: आकाश चोपड़ा

बता दें कि, ऋषभ पंत ने इस मैच में मात्र 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘बेहतरीन बल्लेबाज पूरी तरीके से वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं। सहवाग का स्पिनर्स के खिलाफ हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे और ऋषभ पंत बाएं हाथ के स्पिनर्स के सामने वैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगर पंत बाएं हाथ के स्पिनर का सामना कर रहे हैं तो वो उन्हें स्टेडियम के बाहर छक्के मारेंगे। उन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है और मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...