
Jemimah Rodrigues (Pic Source-X)
भारतीय महिला टीम की शानदार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला बिग बैश लीग 2024 के बेहतरीन मैच में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए होबार्ट हरिकेनस के खिलाफ 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी इस पारी के दौरान होबार्ट हरिकेनस की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी ने ब्रिसबेन हीट के 15वें ओवर में हीथर ग्राहम के खिलाफ लगातार चार गेंद पर चार चौके जड़े। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर लोंग ऑन की ओर चौका मारा जबकि अगली गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ की ओर चौका जड़ा। इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ होबार्ट हरिकेनस के ऊपर दबाव बना दिया।
उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 57 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि लौरा हैरिस ने तीन चौकों की मदद से 21 रनों का योगदान दिया। होबार्ट हरिकेनस की ओर से कैथरीन ब्राइस ने दो विकेट झटके।
होबार्ट हरिकेनस ने ब्रिसबेन हीट को 7 विकेट से रौंदा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेनस ने इस मैच को 7 विकेट रहते अपने नाम किया। होबार्ट की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की ओर से डेनियल हॉज ने 35 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली ने 38 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। कप्तान एलिसा विलानी ने 32* रन बनाए जबकि हीथर ग्राहम ने 26* रनों की बेहतरीन पारी खेली।
होबार्ट हरिकेनस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ब्रिसबेन हीट ने भी इतने ही मैच में दो में जीत और एक में हार झेली है।
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

