
Rohit Sharma (Photo Source: X)
OTD in 2013: Rohit Sharma First Double Century: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रही है। जारी इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। लेकिन आज 2 नवंबर का दिन हिटमैन के लिए काफी ज्यादा खास है।
साल 2013 में रोहित ने आज ही के दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
Rohit Sharma ने खेली थी 209 रन की पारी
2 नवंबर 2013 को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में सीरीज डिसाइडर मैच खेला गया था। उस मैच से पहले सीरीज दोनों टीमों के बीच 2-2 की बराबरी पर थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 158 गेंदों में 12 चौके और 16 छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली थी।
यह न केवल वनडे में रोहित का पहला दोहरा शतक था, बल्कि यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर भी बना हुआ है। रोहित उस समय मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बाद वनडे क्रिकेट मे दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने थे।
रोहित की उस शानदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 57 रनों से मैच हार गई थी और भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया था।
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज है हिटमैन
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाए, जो वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। हिटमैन ने तीसरा दोहरा शतक भी मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ ही लगाया था। उन्होंने 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

