Skip to main content

ताजा खबर

“लोगों को जो भी सवाल पूछना है…”, रमीज राजा की विवादास्पद टिप्पणी पर शान मसूद ने दिया ऐसा बयान

Shan Masood & Rameez Raja (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती। यह 2021 के बाद से घर में किसी टेस्ट सीरीज में टीम की पहली जीत है और शान मसूद की कप्तानी में भी पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी और उनकी कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत से पहले कप्तानी में 6 टेस्ट और दो सीरीज गंवाई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद जब शान मसूद इंटरव्यू दे रहे थे, उस दौरान रमीज राजा ने शान मसूद पर तंज कसा था। रमीज राजा ने कहा था कि, “लगातार 6 हार को आपने कैसे हासिल किया”, इतना कहकर वह हंसने लगे थे। शान मसूद ने फिर उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि, “रमीज भाई हमें इस जीत की जरुरत थी। देश को इस जीत की जरुरत थी और मैं पाकिस्तान के लिए वाकई बहुत खुश हूं।”

इस बीच, शान मसूद ने रमीज राजा को सीरीज जीतने के बाद दिए गए जवाब को लेकर बड़ा बयान दिया है। मसूद का कहना है कि वह रमीज राजा की कही गई बातों से नाराज नहीं है।

मेरी तरफ से कोई भी कड़वाहट नहीं है- शान मसूद

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने BBC Stumped पर बात करते हुए कहा,

मेरी तरफ से कोई भी कड़वाहट नहीं है। मैं हमेशा मीडिया के सामने एक खुली किताब की तरह रहा हूं और मैंने खुद को सबसे अच्छे तरीके से पेश करने की कोशिश की है। लोगों को जो भी सवाल पूछना है, उन्हें पूरा अधिकार है। मैं अपने बारे में सबसे अच्छा बताना चाहता हूं और चाहता हूं कि मेरा कैरेक्टर वैसा ही दिखे जैसा मैं हूं। मैं रचनात्मक आलोचना को स्वीकार करने में अच्छा हूं और मैं चीजों को छानने में भी अच्छा हूं।

बाबर आजम के टीम से बाहर होने को लेकर शान मसूद ने कही यह बात

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में हार के बाद पाकिस्तान ने आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए थे। चयनकर्ताओं ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया था। टीम में स्पिनर नोमान अली और साजिद खान को जगह मिली, जिनके चलते ही टीम ने सीरीज पर कब्जा किया।

वहीं, बाबर की जगह कामरान गुलाम को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। इस पर शान मसूद का कहना है कि कभी-कभी बाहर होने और रेस्ट करने में कोई बुराई नहीं है। बाबर बड़े प्लेयर और वापसी करना जानते हैं।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...