Skip to main content

ताजा खबर

“दिल्ली में Pant से मिले थे MS Dhoni”- Suresh Raina का बड़ा खुलासा

Rishabh Pant and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुरुवार को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टीम के कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। पंत ने पिछले महीने ही दिल्ली से अलग होने का हिंट दे दिया था। उन्होंने फैंस से पूछा था कि अगर वह ऑक्शन में जाते हैं तो उन्हें वहां कितनी कीमत में खरीदा जाएगा। आगामी ऑक्शन में ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होंगी, जिन पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाने वाली है।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंत की अगली टीम को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने बताया है कि पंत शायद आगामी सीजन में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएं। चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी होगी जो पंत को अपने सिस्टम में शामिल करने के लिए उत्सुक होंगे। दरअसल उम्र एमएस धोनी के पक्ष में नहीं है ऐसे में चेन्नई का थिंक टैंक उन्हें इस सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल करना चाहेगा।

हाल ही में Rishabh Pant से मिले थे MS Dhoni- Suresh Raina

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की थी और वहां पर ऋषभ पंत भी मौजूद थे। रैना ने जियो सिनेमा पर कहा,”मैं दिल्ली में एमएस धोनी से मिला, पंत भी वहां था। मुझे लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है। कोई जल्द ही पीली जर्सी पहनने वाला है।”

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नौ साल तक दिल्ली के लिए खेलने के बाद टीम से बाहर हुए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए 111 मैच खेले और 35.31 की औसत और 148.93 की स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल हैं। दिल्ली कैपटिल्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी अक्षर पटेल (16 . 5 करोड़ रूपये), कुलदीप यादव (13 . 25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (चार करोड़)।

2021 में पंत दिल्ली कैपिटल्स के बने। दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना की वजह से वो 2023 सीजन से बाहर हो गए थे। आईपीएल 2024 कैपिटल्स के साथ पंत का अंतिम अभियान था, जिसमें उन्होंने 155.40 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 13 पारियों में 446 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...