Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: वानखेड़े स्टेडियम में चला रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का जादू, खेल का पहला दिन रहा मेजबान के नाम

Team India (PIC SOURCE-x)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। खेल का पहला दिन खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली जबकि डेरिल मिचेल ने 82 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान टॉम लाथम ने 28 रनों की पारी खेली जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 17 रन बनाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। जहां एक तरफ रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 5 विकेट झटके वहीं दूसरी ओर इन्फॉर्म गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट हासिल किए।

एक बार फिर फ्लॉप रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली

मेजबान अपनी पहली पारी में 86 रन पर चार विकेट खो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है। बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज पहले गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए जबकि विराट कोहली चार रन बनाकर रनआउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल 31* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि ऋषभ पंत 1* रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी 149 रनों से पीछे है। न्यूजीलैंड की ओर से अभी तक एजाज पटेल ने दो विकेट झटके हैं जबकि मैट हेनरी ने एक विकेट अपने नाम किया है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। भले ही पहले दिन के खेल खत्म होने तक मेजबान ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं लेकिन मैच अभी भी उनके पकड़ में है।

Sir Viv Siraj is Shocked After his dismissal, He was prepared for yet another 100.#NZvIND #IndvsNZ pic.twitter.com/yT3dzoWMw9

— Satyam Raj (@satyam_raj1) November 1, 2024

#NZvIND #RohitSharma pic.twitter.com/Ycb1xy9Dsj

— Sarvesh (@Sarvesh91337876) November 1, 2024

Collapse continuing it is more than concern. I mean runout in tests. What is happening Such a shame! Crores of bcci going in waste#Rourke #Jadeja #ashwin #WashingtonSundar #Siraj #INDvNZ #INDvsNZ #NZvIND #NZvsIND #Jaiswal #RishabhPant #ViratKohli𓃵 #ShubmanGill #RohitSharma𓃵

— jigar saraswat (@jigar31) November 1, 2024

#INDvsNZ #NZvIND 3rd Test

Virat Kohli :

Bhai Run Out Hone se Izzat Bachti Hai pic.twitter.com/6YDz6fOVdl

— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) November 1, 2024

DSP Siraj failed in the first innings of the third test😭

Siraj’s form in BGT is a matter of great concern

Because he is the backbone of India’s batting order and it is important for him to score runs for India🙏#INDvsNZTEST #RohitSharma#INDvNZ #NZvIND #INDvsNZ #IPLRetention pic.twitter.com/wuCMGDdgQt

— kuldeep singh (@kuldeep0745) November 1, 2024

#NZvIND
3-0 loss is loading…..

— Baba (@BabaBabaim) November 1, 2024

#NZvIND. India lost the series and could lose the 3rd Test because of reckless Batting by Two Senior most Idols , who I think have become a liability for the Team@GautamGambhir@BCCI

— Sanjeev Chopra (@Sanjeev11975229) November 1, 2024

Virat Kohli scored 4 off 6, while Rohit Sharma managed 18 off 18. Given the courage to go all in, there’s a reason for VK fans to claim, King > Hitman this innings!#INDvNZ #INDvsNZ #NZvIND #NZvsIND

— Sharon Solomon (@BSharan_6) November 1, 2024

Zabardasti 1 run ke liye team fasva di kya zaroorat thi ye risky run lene ki? 2 min defense nahi kara jaa raha itehaas gavaah hai isse zyada durgati Indian team ki test cricket me kabhi nahi hui.#INDvNZ #NZvIND

— Luis (@Tozaakki) November 1, 2024

Virat Chu. Kohli run out himself in a test match again 😂
He and Rohit are F’ng burden.#NZvIND

— Abhishek Singh (@Shiv3627) November 1, 2024

Siraj walked in as the night watchman, but it turns out his real mission was to burn a review! 😂#INDvNZ #INDvsNZ #NZvIND #NZvsIND

— Sharon Solomon (@BSharan_6) November 1, 2024

 

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...