Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya की ये अंगूठी देखी क्या आपने, टी20 वर्ल्ड कप की याद आ जाएगी आपको

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Hardik Pandya की अहम भूमिका रही थी, जहां फाइनल से लेकर बाकी मैचों में पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वहीं टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीते कई महीने हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी पांड्या उस खास दिन को याद कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

आखिरी ओवर डाला था Hardik Pandya ने

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था, ऐसे में अफ्रीका टीम के खिलाफ इस फाइनल मैच का आखिरी ओवर Hardik Pandya ने डाला था। इस आखिरी ओवर में ही पूरा मैच पलट गया था, साथ ही इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था। वहीं जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया था, तो हार्दिक पांड्या इमोशनल होकर रोने लग गए थे।

गजब की अंगूठी पहनी है Hardik Pandya ने

*इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर और वीडियो Hardik Pandya ने शेयर किया है।
*इन वीडियो और तस्वीरों में हार्दिक ने पहन रखी है एक काफी अलग अंगूठी।
*अंगूठी पर बनी है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और लिखा है- World Championship।
*कुछ ही देर में वायरल हो गई हार्दिक पांड्या की ये अंगूठी वाली इंस्टा स्टोरी।

Hardik Pandya की इंस्टा स्टोरी देखो आप

रिटेन होने के बाद क्या बोले हार्दिक?

IPL 2025 के लिए MI टीम ने रोहित के अलावा कप्तान हार्दिक, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलत वर्मा को रिटेन किया है, जिसके बाद हार्दिक का बयान सामने आया है। हार्दिक ने कहा कि- ये शानदार है और मुझे काफी प्यार मिला है, मेरा सफर MI से शुरू हुआ था और जो भी मैंने जीवन में हासिल किया वो MI टीम का पार्ट रहा है। हार्दिक ने ये भी बोला कि- अगले साल भी टीम के लिए खेलना स्पेशल होगा, मुझे कड़ी मेहनत करना पसंद है और कुछ ना कुछ स्पेशल होता है मेरे साथ। वैसे आपको बता दे कि अगले साल भी हार्दिक की टीम के कप्तान होंगे, ऐसे में देखना होगा कि इस टीम का प्रदर्शन साल 2025 के सीजन में कैसा रहता है।

अपने कप्तान के लिए MI टीम का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...