Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले मार्नस लाबुशेन ने बुमराह और पंत की जमकर की तारीफ

Marnus Labuschagne. (Photo Source: Getty Images)

भारत को इस साल नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बेस्ट बॉलर्स के खिलाफ चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं।

बता दें कि भारत ने पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज पर कब्जा किया है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार सीरीज जीतने के इरादे से ही उतरेगी। 2018-19 और 2020-21 में बुमराह के सामने ऑस्ट्रेलिया थोड़ा संघर्ष करती हुई नजर आई थी। इस पर लाबुशेन ने कहा कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं।

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि, “जसप्रीत एक सनसनीखेज गेंदबाज है। उनके स्किल कोई जवाब नहीं है और हमारे खेल के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ आना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है, चाहे वह जसप्रीत हो या कोई अन्य महान गेंदबाज। एक बल्लेबाज के रूप में आप यही चाहते हैं। अपनी चुनौती के लिए स्किल और प्रतियोगिता जीतने के तरीके खोजें, चाहे वह जसप्रीत हो या कोई अन्य गेंदबाज।”

ऋषभ पंत की क्षमता के बारे में की खुलकर बात

आपको बता दें कि मार्नस लाबुशेन 2020-21 में वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले रहे। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 53.25 की औसत से 426 रन बनाए। हालांकि, उनके प्रयास व्यर्थ गए और भारत ने आखिरी टेस्ट मैच में 329 रनों का लक्ष्य हासिल कर सीरीज 2-1 से जीती।

वहीं ऑस्ट्रेलिया में भारत की पिछली दो सीरीज जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ी भूमिका निभाई थी। लाबुशेन ने कहा कि, “ऋषभ के पास पलटवार करने और खेल को आगे ले जाने की शानदार क्षमता है, जिसे हमने दुनिया भर में देखा है। जब भारत दबाव में होता है तो उनकी क्षमता के कारण खेल की गति बदल जाती है। इसलिए यह हम पर निर्भर है इस सीरीज में उसे ऐसा करने से रोकने के लिए योजनाओं को किस तरह लागू करते हैं।

 

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...