Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: वानखेड़े स्टेडियम में रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसी कीवी टीम, अनुभवी स्पिनर ने पूरा किया अपना 5 विकेट हॉल

Ravindra Jadeja (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

न्यूजीलैंड की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और टीम इंडिया के लिए लगातार अंतराल में विकेट हासिल किए। बता दें कि, अनुभवी ऑलराउंडर ने इस मैच में सबसे पहले विल यंग को आउट किया। विल यंग ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 71 रन बनाए। यही नहीं इसी ओवर में जडेजा ने Tom Blundell को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। बेहतरीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

ग्लेन फिलिप्स जडेजा के तीसरे शिकार बने जिन्होंने इस मैच में सिर्फ 17 रन बनाए। ईश सोढ़ी भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर जडेजा के चौथा शिकार बने। रवींद्र जडेजा ने इसके बाद मैट हेनरी को आउट कर 5 विकेट हॉल पूरा किया। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट को जीतना है बेहद जरूरी

बता दें कि, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कीवी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ इस समय खेले जा रहे मैच को जीतना बेहद जरूरी है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड 2-0 से आगे है। गेंदबाजी के साथ-साथ जडेजा को तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...