Skip to main content

ताजा खबर

BGT से पहले इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरपाया कहर, 46 रन देकर लिए 6 विकेट

Mukesh Kumar (Photo Source: X)

मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले जा रहे भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से कहर बरपाया। बंगाल के तेज गेंदबाज ने पहले दिन दो विकेट और दूसरे दिन अपने खाते में चार और विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। मुकेश ने 18.4 ओवरों में 6/46 के शानदार आंकड़े के साथ अपना स्पेल समाप्त किया।

मुकेश ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन  बनाने से रोका। उन्होंने परिस्थितियों का अच्छा उपयोग किया और अपनी सीम मूवमेंट से लगातार बल्लेबाजों को परेशान करते रहे। मुकेश कुमार आगमो बॉर्डर गावस्कर के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में इस अहम सीरीज से पहले इस तरह का प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

Mukesh Kumar ने छह विकेट लेकर तोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर

मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास को खाता नहीं खोलने दिया। इसके अलावा प्रमुख बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर, कूपर कोनोली और विकेटकीपर जोश फिलिप भी मुकेश की गेंद पर आउट हुए। मुकेश के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी तीन बल्लेबाजों को चलता किया। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के 7 ओवर में सिर्फ 14 रन बने और उन्होंने एक विकेट लिया।

मैच की बात करें तो इंडिया ए की टीम पहली पारी के आधार पर 88 रनों से पीछे है। टीम इंडिया के दूसरी पारी की बात करें तो भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन पहली पारी में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके अलावा अभिमन्यू ईश्वरन 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से देवदत्त पडीकक्ल 74 तो वहीं साई सुदर्शन 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...