
KL Rahul (Image Credit- Instagram)
IPL की टीम LSG के साथ अब KL Rahul नजर नहींं आएंगे, जहां इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले ही अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है। इस फैसले के कयास पहले से लगाए जा रहे थे, दूसरी ओर इस टीम से अलग होने के बाद केएल राहुल की पहली तस्वीर सामने आई है और वो इस तस्वीर में काफी खुश दिख रहे हैं।
KL Rahul का विवाद हो गया था LSG के मालिक से
IPL 2024 के दौरान SRH टीम ने LSG को बुरी तरह एक मैच में हराया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका का गुस्सा मैदान पर ही फूट पड़ा था। ऐसे में संजीव गोयनका ने मैच खत्म होते ही भरे मैदान पर राहुल को डांट लगाना शुरू कर दिया था, जो फैन्स को भी पसंद नहीं आया था और राहुल का इस टीम से अलग होने का कारण ये ही है।
LSG टीम से अलग होकर काफी खुश हैं KL Rahul
*LSG टीम से अलग होने के बाद KL Rahul की पहली तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
*Diwali के मौके की है तस्वीर, जिसमें केएल के साथ मौजूद हैं उनकी वाइफ अथिया भी।
*साथ ही इस वायरल हुई तस्वीर में नजर आए बल्लेबाज के सास और ससुर भी।
*वहीं इस तस्वीर में केएल राहुल के चेहरे पर काफी ज्यादा खुशी और सुकून दिख रहा है।
KL Rahul के साथ ये तस्वीर पोस्ट की है सुनील शेट्टी ने
A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)
LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका ने दिया बयान
दूसरी ओर जैसे ही LSG के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई, वैसे ही इस टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बिना केएल राहुल का नाम लिए उनपर निशाना साध दिया है। जहां अपने बयान में संजीव गोयनका ने पूरन, बिश्नोई, बडोनी, मोहसिन और मयंक को बनाए रखने के पीछे का कारण बताया, गोयनका ने कहा- ये एक सरल बात थी कि जीतने की मानसिकता रखने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरना है। उन्हें साथ रखना है जो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं। और हम जितना संभव हो उतना कोर बरकरार रखना चाहते थे।
एक नजर LSG टीम के इस पोस्ट पर
A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

