
Aakash Deep and Devon Conway (Photo Source: X)
IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने 2-0 से बढ़त बनाकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
खेल के पहले दिन के पहले सेशन में ही कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट कर आकाश दीप ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने मात्र 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है।
कुछ इस तरह से आउट हुए डेवोन कॉनवे
न्यूजीलैंड की पहली पारी का चौथा ओवर आकाश दीप ने डाला था। पहली गेंद को टॉम लैथम ने मिड-ऑफ की तरफ खेला था और तीन रन लिए थे। आकाश ने फिर अगली गेंद पर डेवोन कॉनवे को LBW को आउट कर दिया। आकाश ने जोरदार अपील और इस बार ऑनफील्ड अंपायर ने भी आउट करार दिया। कॉनवे ने दूसरे छोर पर तैनात कप्तान टॉम लैथम से बातचीत की और रिव्यू लेने का फैसला लिया।
अल्ट्राएज से पता चला कि बल्ला नहीं लगा है और बॉल-ट्रैकिंग पर तीनों डॉट रेड हुई और भारत को पहली सफलता मिली। डेवोन कॉनवे गेंद को खेलने के लिए ज्यादा आगे नहीं आ पाए और इनवर्ड सीम मूवमेंट से भी बीट हुए। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कॉनवे 11 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए।
आकाश दीप ने तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को दिलाई शानदार शुरुआत, डेवोन कॉनवे सिर्फ 4 रन के निजी स्कोर पर किया आउट
📷: Jio Cinema
.
.
.
.#Cricket #INDvNZ #TeamIndia #AkashDeep #DevonConway pic.twitter.com/SPW8KtsERu
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) November 1, 2024
भारत ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने प्लेइंग 11 में एक ही बदलाव किया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह बाहर है। बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

