Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Purse of all teams: मेगा ऑक्शन में PBKS के पास होगा सबसे ज्यादा पैसा, 110+ करोड़ कर सकते हैं खर्च

IPL Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट फ्रेंचाइजी को सौंप दी है। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके बाद अब सभी की नजरें मेगा ऑक्शन पर है जो इस महीने के अंत में होने की संभावना है। वहीं अब नजरें इस पर भी टिकी होंगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी के पर्स में कितनी रकम है और वो मेगा ऑक्शन में कौन सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर उतरेगी।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ पंजाब किंग्स टेबल पर होगी। पंजाब किंग्स एकमात्र टीम है, जिसके खाते में 110 करोड़ रुपये से अधिक की रकम है। PBKS को छोड़कर किसी अन्य टीम के पर्स में 90 करोड़ रुपये भी बाकी नहीं हैं। 120-120 करोड़ रुपये का पर्स सभी टीमों के पास था। ऐसे में सबसे कम रकम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के पास होगी।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ये वो दो टीमें हैं जिन्होंने 6-6 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि कौन सी टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कितने पर्स के साथ उतर सकती है। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे।

वहीं आगामी  मेगा ऑक्शन के लिए दूसरा सबसे बड़ा पर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास है। आरसीबी ने सिर्फ 3 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। वे 3 आरटीएम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में भी 73 करोड़ रुपये हैं, जबकि 69-69 करोड़ रुपये लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के पास हैं। बाकी अन्य किसी टीम के पास 60 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हैं।

बचे हुए पर्स और RTM (Purse and RTMs; Team-wise):

टीम
पर्स बाकी
RTM कार्ड बाकी
KKR
 51 करोड़
0
RCB
 83 करोड़
3
CSK
 55 करोड़
1
PBKS
 110.50 करोड़
4
LSG
 69 करोड़
1
GT
 69 करोड़
1
MI
 45 करोड़
1
RR
 41 करोड़
0
DC
 73 करोड़
2
SRH
 45 करोड़
1

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...