Skip to main content

ताजा खबर

SRH Retained & Released Players 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची, साथ ही बची हुई राशि देखें

SRH Retained & Released Players 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची, साथ ही बची हुई राशि देखें

Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि टीम को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी।

इसी के साथ आज यानी 31 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 सीजन के रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा कर दी है। ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी सीजन से पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं जिन्हें 23 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन 2024 सीजन में धमाकेदार रहा था और उनकी बल्लेबाजी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। हेनरिक क्लासेन के अलावा पिछले सीजन के कप्तान पैट कमिंस को भी रिटेन किया गया है।

इन दो खिलाड़ियों के अलावा अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को भी रिटेन किया गया है जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन में अविश्वसनीय रहा था। पांचवे और अंतिम खिलाड़ी जिनको सनराइजर्स हैदराबाद में रिटेन किया है वो है युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी। नीतीश कुमार रेड्डी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

यहाँ देखे:- Mumbai Indians के Retained खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, हार्दिक-रोहित ने भी दिया अपना रिएक्शन

प्लेयर रोल प्राइस (INR)
हेनरिक क्लासेन बल्लेबाज 23 करोड़
पैट कमिंस बॉलर 18 करोड़
अभिषेक शर्मा ऑलराउंडर 14 करोड़
ट्रेविस हेड बल्लेबाज 14 करोड़
नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी ऑलराउंडर 6 करोड़

कई धाकड़ खिलाड़ियों को सनराइजर्स से हैदराबाद ने किया रिलीज

बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद में कई शानदार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनमें कुछ खिलाड़ियों के नाम है भुवनेश्वर कुमार, ग्लेन फिलिप्स, शाहबाज अहमद, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल समद और मार्को जानसेन।

यह देखना काफी रोमांचक होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद किन खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करते हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर से अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे।

आईपीएल 2025 नीलामी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का शेष पर्स

INR 45 करोड़

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...