Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025, RCB Retained & Released Players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

 

RCB (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025: RCB Retained and Released Players List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी ज्यादा रोमांचक रहा था। लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से मात देकर टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन फिर एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना कर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

बीसीसीआई ने जब से आईपीएल रिटेंशन नियमों और डेडलाइन दी थी, तब से ही आरसीबी फैंस उत्साहित थे कि फ्रेंचाइजी आखिर किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है। 31 अक्टूबर को आरसीबी ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है, फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है।

कोहली, यश दयाल और पाटीदार को किया गया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली (21 करोड़ा), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) को रिटेन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह खबरें चल थी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने वाली है और ठीक वैसा ही हुआ है। अब शायद, विराट कोहली आगामी सीजन में वापस से कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। बता दें, विराट ने 2021 में कप्तानी छोड़ दी थी।

IPL 2025: RCB Retained Players (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिटेन प्लेयरों की लिस्ट)-

खिलाड़ी का नाम
रोल
प्राइस

विराट कोहली
बल्लेबाज
21 करोड़
रजत पाटीदार
बल्लेबाज
11 करोड़
यश दयाल
गेंदबाज
5 करोड़

IPL 2025: RCB Released Players (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिलीज प्लेयरों की लिस्ट)-

प्लेयर का नाम
रोल

फाफ डु प्लेसिस
बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल
ऑलराउंडर
अनुज रावत
विकेटकीपर-बल्लेबाज
सुयश प्रभुदेसाई
ऑलराउंडर
विल जैक्स
बल्लेबाज
माहिपाल लोमरोर
बल्लेबाज
कर्ण शर्मा
गेंदबाज
मनोज भांडगे
ऑलराउंडर
मयंक डागर
गेंदबाज
विजय कुमार वैशाक
गेंदबाज
आकाश दीप
गेंदबाज
मोहम्मद सिराज
गेंदबाज
हिमांशु शर्मा
ऑलराउंडर
राजन कुमार
गेंदबाज
कैमरून ग्रीन
ऑलराउंडर
अल्जारी जोसेफ
गेंदबाज
सौरव चौहान
गेंदबाज
टॉम करन
गेंदबाज
लॉकी फर्गूय्सन
गेंदबाज
स्वप्निल सिंह
ऑलराउंडर
रीस टॉपली
गेंदबाज

RCB Remaining Purse Ahead of IPL 2025 Mega Auction (मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पर्स)-

83 करोड़

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...