Skip to main content

ताजा खबर

अपने फैन्स के इमोशन्स को समझते हैं MS Dhoni, बीच इवेंट में जीत लिया सभी का दिल

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

हाल के दिनों में MS Dhoni के कई बयान सामने आए हैं, जिसमें वो टीम इंंडिया से लेकर खुद के IPL खेलने पर बात कर रहे थे। माही के ये बयान एक इवेंट से सामने आए थे, इसी कड़ी में अब धोनी का एक वीडियो भी सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने अपने एक फैन का दिन बना दिया।

Thala for a reason पर बयान दिया था धोनी ने

कुछ समय पहले MS Dhoni का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो में उन्होंने Thala for a reason को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। वीडियो में एमएस धोनी ने कहा था कि- मुझे इसके बारे में पता है, लेकिन मैं नहीं जानता है कि इसके पीछे क्या कारण है। मुझे नहीं पता कि यह मजाकिया है या यह मेरी टांग खींचने वाला है। यह एक नाम है, चाहे जो भी हो। साथ ही माही ने कहा कि- लेकिन मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसकों ने इसे ऐसी चीज में बदल दिया है जो मेरे पक्ष में है ,मैं ऐसा ही महसूस करता हूं और मुझे शानदार प्रशंसक मिले हैं।

MS Dhoni अपने फैन्स की भावनाओं को समझते हैं

*एक इवेंट से MS Dhoni का वीडियो आया सामने, अपने फैन के साथ स्पॉट हुए।
*इस दौरान बड़े आराम से उस फैन की टी शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए माही।
*वहीं माही को अपने साथ खड़ा देख ये फैन हो गया था हद से ज्यादा ही उत्साहित।
*साथ ही आखिर में इस फैन के संग धोनी ने तस्वीर के लिए दिया एक पोज भी।

अपने फैन के साथ MS Dhoni का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

हाल ही में रैना से हुई थी मुलाकात

जी हां, हाल ही में धोनी की सुरेश रैना से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर खुद रैना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धोनी और रैना ने साथ में कई साल क्रिकेट खेला है, पहले वो टीम इंडिया के लिए साथ में खेले और फिर IPL में CSK टीम का सालों तक हिस्सा रहे। दूसरी ओर रैना ने भी उसी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, जिस दिन धोनी ने किया था।

रैना ने माही के साथ ये तस्वीर शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...