Skip to main content

ताजा खबर

वानखेड़े टेस्ट में कीवी स्पिनर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, नेट्स में जडेजा और कुलदीप की लगाई जमकर क्लास

वानखेड़े टेस्ट में कीवी स्पिनर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली नेट्स में जडेजा और कुलदीप की लगाई जमकर क्लास

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो विराट कोहली स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे है। टीम इंडिया को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

तीसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली को बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली को दोनों पारी में मिचेल सैंटनर के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था। यही नहीं दोनों पारी में कीवी गेंदबाज ने विराट कोहली को आउट किया था।

द इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली तीसरे टेस्ट के लिए नेट्स में स्पिनर्स के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं। यही नहीं बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने काफी तगड़े शॉट्स भी खेले। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने आगे बढ़कर बड़े-बड़े शॉट्स जड़े।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे

बता दें कि, विराट कोहली ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट की चार पारी में सिर्फ 88 रन बनाए हैं। अब इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

यही नहीं इस तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा को भी अब जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...