Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: तीसरे टेस्ट मैच के लिए कैसी हो सकती है टीम, कौन होगा टीम से बाहर, जानिए यहां

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम सीरीज में अभी भी 2-0 से पीछे है, अब उसके पास सम्‍मान बचाकर विदाई लेने का मौका है। इसके साथ रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्‍ट से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह हर्षित राणा को डेब्‍यू करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही टीम दो अन्‍य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, 1 नवंबर से मुंबई में खेले जाने वाले मैच भारत की प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है?

जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने और हर्षित राणा की एंट्री के साथ मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हो सकती है। ऐसे में आकाशदीप को प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है। इसके साथ ही वानखेड़े की स्पिन के लिए अनुकूल पिच पर एक बार फिर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है। ऐसे में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक बार फिर वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा पर भरोसा जताएंगे।

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत/ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज/हर्षित राणा

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल और विलियम ओ रुक

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...