Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 31 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 31 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Social Media Trends

1) IPL 2025: रिटेंशन में KKR करने जा रही बड़ा खेल, रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत को चौंकाया

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा चौंकाने वाला फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गत चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज करने जा रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर के साथ कई मीटिंग की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) SRH पांच रिटेंशन पूरे करने के लिए ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी करेगी रिटेन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन, कप्तान पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा के रूप में अपने टॉप तीन रिटेंशन कर लिए हैं। इसके साथ ही टीम ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी को भी रिटेन करेगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2024 मे ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 पारियों में 567 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ नितीश रेड्डी ने भी मध्य क्रम में 11 पारियों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) केएल राहुल ने छोड़ा LSG का साथ..! RCB और CSK समेत ये फ्रेंचाइजियां करना चाहती है टीम में शामिल

आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर, 2024 की शाम तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। लखनऊ ने अपने सफर की शुरुआत आईपीएल 2022 सीजन से की थी, केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में टीम को पहले दो सीजन प्लेऑफ में पहुंचाया था। लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए पिछला सीजन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा, टीम ने पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर जगह बनाई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ICC Test Batting Rankings : रोहित शर्मा की दिसंबर 2018 के बाद से सबसे खराब रैंकिंग

आईसीसी ने हाल ही में नई बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है, जिसके काफी बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रैंकिंग में जबरदस्त गिरावट आई है। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ICC मेन्स टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 15वें स्थान पर थे। लेकिन जारी टेस्ट सीरीज के चार में से तीन पारियों में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद वह नौ स्थान नीचे गिरकर 24वें स्थान पर आ गए। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ICC ने सुमति धर्मवर्धन को Anti-Corruption यूनिट का नया अध्यक्ष किया नियुक्त

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुमति धर्मवर्धन को एंटी-करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सुमति धर्मवर्धन सर रोनी फ्लैनागन की जगह लेंगे, जो 14 साल तक इस पद पर रहने के बाद रिटायर हो रहे हैं। ICC ने आधिकारिक स्टेटमेट जारी करते हुए लिखा, ICC की एंटी-करप्शन यूनिट के अध्यक्ष को ACU की देखरेख और नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसका प्रबंधन कार्यकारी स्तर पर जनरल मैनेजर-इंटीग्रिटी द्वारा किया जाता है। श्री धर्मवर्धन 1 नवंबर 2024 से इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) ICC Test Rankings: बुमराह को पछाड़ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, अश्विन-जडेजा को भी हुआ नुकसान

ICC Test Rankings: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए कगिसो रबाडा आईसीसी मेन्स टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार खेल दिखाया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है। रबाडा ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान कगिसो रबाडा ने अपना 300वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था। वह यह कारनामा करने वाले तीसरे सबसे तेज (11817 गेंद) साउथ अफ्रीकी गेंदबाज है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) इस आईपीएल टीम में ऋषभ पंत के शामिल होने का आकाश चोपड़ा ने किया समर्थन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है, जिसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी नए गाइडलाइन्स के अनुसार एक फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ी सहित अधिक से अधिक 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इस बीच नीलामी की रेस में कई खिलाड़ी शामिल है, लेकिन इसमें ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का नाम भी चर्चा में है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “लोग ऋषभ पंत को क्रेडिट देते हैं लेकिन 2021 BGT जीत के असली हीरो पुजारा थे”- टिम पेन का हैरान करने वाला बयान

टिम पेन ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा, ‘जो मुझे याद है, बहुत से लोग ऋषभ पंत के बारे में बात करते हैं, ऑस्ट्रेलिया की पिछली सीरीज में, लेकिन जिस शख्स ने सीरीज भारत को जिताई थी, वह चेतेश्वर पुजारा थे। उन्होंने हमें और हमारे तेज गेंदबाजों का मनोबल डाउन किया था। वह लगातार गेंद अपनी बॉडी पर हिट करा रहे थे, लेकिन बार-बार उठ खड़े हो रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में अभी भी इसकी जगह है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) IND vs NZ: हर्षित राणा को इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया या नहीं, कोच अभिषेक नायर ने किया क्लियर

तीसरे टेस्ट से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर हफ्ता और हर दिन महत्वपूर्ण है। हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बारे में संकीर्ण सोच नहीं रखते हैं। हम अभी इस मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।” बता दें कि हर्षित न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन रणजी मैच खेलने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...