
Rohit Sharma (Source X)
आईसीसी ने हाल ही में नई बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है, जिसके काफी बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रैंकिंग में जबरदस्त गिरावट आई है। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ICC मेन्स टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 15वें स्थान पर थे। लेकिन जारी टेस्ट सीरीज के चार में से तीन पारियों में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद वह नौ स्थान नीचे गिरकर 24वें स्थान पर आ गए।
यह पिछले 6 साल में रोहित शर्मा की सबसे निचली रैंकिंग है। दिसंबर 2018 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित की 63* और 5 रन की पारी के बाद वह 44वें स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ शतकों के बाद उन्होंने अपनी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया, जिससे वह 17वें स्थान पर पहुंचे।
यही नहीं 27 फरवरी, 2021 और 21 फरवरी, 2023 के बीच रोहित टॉप-10 में थे। उन्होंने 813 की ऑल टाइम हाई रेटिंग हासिल की, जो सितंबर 2021 में आई थी। यह ऐसा वक्त था, जब वह दुनिया के पांचवें सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज थे।
वहीं जारी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में उनके साथी विराट कोहली और ऋषभ पंत भी क्रमश: छह और पांच स्थान लुढ़कक 14वें और 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े:- ICC Test Rankings: बुमराह को पछाड़ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, अश्विन-जडेजा को भी हुआ नुकसान
कगिसो रबाडा ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा
वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें, तो भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से साउथ अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा ने पहला स्थान छीन लिया है। वह अब मेन्स टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। रबाडा बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सीरीज के पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए।
पाकिस्तान के नोमान अली ने भी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपना जलवा दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद वह टॉप-10 में पहुंच गए हैं।
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

