Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली की आईपीएल सैलरी: 2008 से 2024 तक सैलरी में कितना हुआ इज़ाफ़ा

विराट कोहली की आईपीएल सैलरी: 2008 से 2024 तक सैलरी में कितना हुआ इज़ाफ़ा

Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)

विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने आईपीएल के हर संस्करण में हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है। आरसीबी ने उन्हें 2008 में सीजन के उद्घाटन संस्करण में 12 लाख रुपये में शामिल किया था। इसके बाद विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत अच्छे वेतन के साथ की, जो उनके लिए पहले तीन सीजन (2008-2010) तक उतने ही रहे। हालांकि, 2011 में उनके आईपीएल सैलरी में गजब की बढ़ोतरी देखने को मिली। आरसीबी ने उनकी क्षमता को पहचाना और 8.28 करोड़ में रिटेन किया।

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 2013 में उन्हें फुल टाइम कप्तान बनाया। वहीं अगले सीजन में कोहली के आईपीएल सैलरी में 12.5 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई। 2016 का सीजन कोहली के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा, क्योंकि उन्होंने चार शतक लगाते हुए रिकॉर्डतोड़ 973 रन बनाए, जिससे आरसीबी फाइनल में पहुंची थी।

यह भी पढ़े:- IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

कोविड महामारी से प्रभावित सीजन के दौरान सैलरी में हुई कटौती

इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के कारण 2018 में उनके सैलरी में और इजाफा देखने को मिला। जब वह 17 करोड़ रुपये वेतन के साथ लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए और यह सैलरी 2021 तक बरकरार रहा। देखने वाली बात है कि कोविड महामारी से प्रभावित 2022 सीजन के दौरान कोहली ने स्वेच्छा से अपने सैलरी में कटौती स्वीकार किया, जिसमें उन्हें 15 करोड़ की राशि मिली।

अब पिछले तीन सीजन से दिल्ली में जन्मे खिलाड़ी उसी सैलरी पर खेल रहे हैं। बता दें कि 2022 सीजन में अनुभवी खिलाड़ी ने कप्तानी की भूमिका से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह से बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए इसे फाफ डु प्लेसिस को सौंप दिया। उसी वर्ष, उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा और अगले सीजन में 741 रन बनाए।

2025 की रिटेंशन की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ विराट कोहली को 18 करोड़ रुपये में रिटेन की उम्मीद है। खबर यह भी है कि वह आगामी सीजन में फिर से आरसीबी की कप्तानी करने में दिलचस्पी ले रहे हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 2nd ODI: Match Preview (image via getty) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया...

‘गौती भाई ने मुझे हमेशा समझाया’ – मैच जिताऊ पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर ने गौतम गंभीर को दिया श्रेय

Washington Sundar (Image credit Twitter – X) भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के मुख्य...

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...