Skip to main content

ताजा खबर

“मैं फिलहाल खेलने के लिए काफी बेताब हूं”- टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बोले ईशान किशन

“मैं फिलहाल खेलने के लिए काफी बेताब हूं”- टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बोले ईशान किशन
Ishan Kishan (Photo Source: X)एक समय ऐसा था जब विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारत के लिमिटेड ओवर सेट अप का अहम हिस्सा थे। वह भले ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाते थे लेकिन स्क्वॉड में हमेशा उनका नाम रहता था। लेकिन पिछले एक साल मेब अब चीजें काफी बदल गई हैं। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 11 महीने पहले खेला था।

ईशान किशन ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे पर अचानक ब्रेक लेने का फैसला किया। उसके बाद से ईशान की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई। साथ ही में ईशान को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था । हालांकि, ईशान अब एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब हैं।

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बेताब हैं Ishan Kishan

पिछले एक साल तक टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ईशान किशन ने कहा कि उन्होंने इस समय में बहुत कुछ सीखा है। ईशान किशन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मैं फिलहाल खेलने के लिए काफी बेताब हूं। जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं गेंदबाजों की धुनाई करूंगा। मैं पूरी ताकत से खेलूंगा।

मैं इंटरनेशल मैच खेलने के लिए बहुत बेताब हूं। मुझे पता है कि जब कोई टीम में वापसी करता है तो टीम मीटिंग में क्या होता है। हल्की-फुल्की हंसी-मजाक होती है और मैं उन चीजों को लेकर भी बहुत उत्साहित हूं। जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं पूरे दमखम से खेलूंगा।”

विकेटकीपर ने आगे कहा, ”पिछले कुछ महीनों में मैं काफी परिपक्व हो गया हूं। अब मैं जिस तरह से इस गेम को देखता हूं, मेरी धारणा पहले से बहुत अलग है। हंसी-मजाक जारी रहेगा। लेकिन अब मुझे पता है कि कहां रुकना है ताकि यह मेरे गेम में अड़ंगा न लगाए। मैं अब अधिक परिपक्व मानसिकता के साथ आगे बढ़ रहा हूं और ब्रेक ने मुझे इस बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय बिता रहा हूं।”

26 वर्षीय ईशान ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में कुछ बेहतरीन पारियां खेलकर बीसीसीआई का ध्यान अपनी ओर खींचा। ईशान अगर इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो वो फिर से जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कमबैक कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...