Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करने वाली है CSK, फैंस को दे दिया ये हिंट

IPL 2025 Mega Auction: किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करने वाली है CSK, फैंस को दे दिया ये हिंट

CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को अपने-अपने रिटेंड खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है। सबसे ज्यादा चर्चा इस समय इसको लेकर है कि, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करेगी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए एक हिंट दिया है कि टीम किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है।

दरसअल CSK ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह किसे रिटेन करने वाले हैं। हालांकि, इसमें भी चीजें स्पष्ट नहीं हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के पास 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका है। इनमें 5 कैप्ड प्लेयर हो सकते हैं। अगर आप दो अनकैप्ड प्लेयर्स को चाहते हैं तो चार ही कैप्ड प्लेयर के साथ जा सकते हैं।

CSK फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

इस बीच सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने फैंस से कुछ इमोजी शेयर करते हुए बताया कि वे किसे रिटेन करेंगे। अगर उस पोस्ट को हम देखें तो रो के हिसाब से टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है, लेकिन कॉलम वाइज देखें तो टीम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है।

हालांकि, फिर भी कुछ फैंस ने अंदाजा लगाने की कोशिश की है कि टीम किस-किस खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। ज्यादातर फैंस ने अंदाजा लगाया है कि टीम ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा,मथीशा पथिराना, एमएस धोनी और रचिन रविंद्र को रिटेन करने वाली है। सीएसके ने जो इमोजी लगाए हैं। उनमें किसी लाइन में हेलिकॉप्ट है, किसी में कीवी में तो किसी में घोड़ा और तलवार हैं। यही कारण है कि फैंस इन खिलाड़ियों को लेकर कयास लगा रहे हैं कि ये धोनी, जडेजा, गायकवाड़, पथिराना और रचिन हो सकते हैं।

अब फैंस 31 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन अब पता चल पाएगा कि CSK ने किन किन प्लेयर्स को रिटेन किया है। वहीं CSK फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि एमएस धोनी इस सीजन भी आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे, इसकी पुष्टि हाल ही में CSK फ्रेंचाइजी ने की।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...