Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs NZW 3rd ODI: भारत की जीत में चमकीं स्मृति मंधाना, शतक जड़कर रचा इतिहास

Smriti Mandhana (Pic Source-BCCI/X)

Smriti Mandhana creates history : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

हालांकि, मुकाबले के दौरान भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 232 वनडे मैचों में 7 शतक लगाए थे। वहीं मंधाना ने इस उपलब्धि को सिर्फ 88वें मैच में ही हासिल कर ली है।

स्मृति मंधाना (88 मैच)- 8 शतक
मिताली राज (232 मैच)- 7 शतक
हरमनप्रीत कौर (135 मैच) – 6 शतक

मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और उसने 88 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद ब्रुक हॉलिडे ने 96 गेंदों में 86 रनों की पारी खेल टीम को 232 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

उनके अलावा जॉर्जिया प्लिमर ने 39, इसाबेला गेज ने 25 और ली ताहुहु ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि प्रिया मिश्रा को 2 विकेट मिले।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 45वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 122 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उनके कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 59 रन बनाए। वहीं यास्तिका भाटिया ने 35 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 22 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 59 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने 76 रनों से जीत दर्ज की थी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...