Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA दूसरा टेस्ट: पहले दिन ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्ले से मचाया कहर, जड़ा मेडन टेस्ट शतक

BAN vs SA दूसरा टेस्ट: पहले दिन ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्ले से मचाया कहर, जड़ा मेडन टेस्ट शतक

Tristan Stubbs (Pic Source-X)

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़ा। मंगलवार, 29 अक्टूबर से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू हुए मुकाबले में स्टब्स ने अपनी स्किल का प्रदर्शन किया और दिखाया कि वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा सकते हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 198 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यह उनके करियर का पहला टेस्ट शतक है। 69 रन के स्कोर पर कप्तान एडन मार्करम के आउट होने के बाद स्टब्स क्रीज पर आए। उन्होंने संभलकर खेलते हुए 107 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर इसके बाद मेडन टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने टोनी डी जोरजी के साथ एक बड़ी साझेदारी निभाई।

दूसरे विकेट के लिए दोनों ने की 201 रनों की साझेदारी

दूसरे छोर पर टोनी डी जोरजी ने भी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। 2019 के बाद यह पहली बार था कि दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 201 रनों की विशाल साझेदारी की। तैजुल इस्लाम ने 74वें ओवर में स्टब्स को चलता किया और इस साझेदारी को तोड़ा।

उनके आउट होने के बाद डेविड बेडिंगहम ने क्रीज पर अच्छी तरह से सेट जोरजी के साथ पारी को संभाला। स्टंप्स तक मेहमान टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। जोरजी (141*) और बेडिंगहम (18*) फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाया अपना पहला टेस्ट शतक
उन्होंने छह चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए
टोनी डी जोरजी ने भी नाबाद 141* रनों की पारी खेली

बांग्लादेश की ओर से पहले दिन तैजुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 30 ओवर में 110 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले कप्तान मार्करम को अपना शिकार बनाया, फिर इसके बाद स्टब्स को आउट किया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...