Skip to main content

ताजा खबर

“मेरा खेलने का तरीका ऑस्ट्रेलिया के समान ही है”- BGT के लिए टीम में जगह मिलने पर बोले हर्षित राणा

मेरा खेलने का तरीका ऑस्ट्रेलिया के समान ही है- BGT के लिए टीम में जगह मिलने पर बोले हर्षित राणा

Harshit Rana (Photo Source: X/Twitter)

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है, जो 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। यह सबसे लंबे प्रारूप में उनका पहला कॉल-अप है और वह सीरीज में मौका मिलने पर छाप छोड़ना चाहेंगे। हाल ही में, राणा ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 में असम के खिलाफ पांच विकेट और एक अर्धशतक बनाकर रेड बॉल से अपनी उपयोगिता साबित की।

इस बीच, अपने मेडन कॉल अप के बारे में बोलते हुए, तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका प्रतिस्पर्धी रवैया ऑस्ट्रेलिया के समान है और उन्हें भारत की 18 सदस्यीय टीम में जगह बनाने पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का सपना था कि राणा लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलें लेकिन उन्होंने हमेशा ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलना पसंद किया।

टेस्ट क्रिकेट में मेडन कॉल अप को लेकर हर्षित राणा ने दिया बड़ा बयान

ESPNCricinfo के हवाले से हर्षित राणा ने कहा कि, “मैं मैदान पर जिस तरह के प्रतिस्पर्धी रवैये के साथ क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं, वह ऑस्ट्रेलिया के समान ही है। यह मेरे पिता का सपना था कि मैं कभी लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलूं, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से ऑस्ट्रेलिया को अधिक पसंद करता हूं। मुझे खुद पर गर्व है कि इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा हूं।”

राणा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के लिए रूप में टीम में शामिल किया गया था। बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट के दौरान उन्हें NCA में अभ्यास करते हुए देखा गया था। उस वक्त 22 वर्षीय खिलाड़ी को एहसास हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चयन उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।

उन्होंने कहा कि, “जब टीम की घोषणा हुई तभी मुझे पता चला कि मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं। लेकिन मुझे संकेत थे कि मुझे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जा सकता है क्योंकि उन्होंने मुझे तैयारी के लिए टीम में शामिल किया था। उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जाना मेरे लिए बड़ी बात है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...