Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं”- हिटमैन के सपोर्ट में सामने आए उनके दोस्त

रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं- हिटमैन के सपोर्ट में सामने आए उनके दोस्त

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे है। भारत को 12 सालों बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। इस टेस्ट सीरीज के हारने के बाद से लगातार रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना हो रही है। ऐसे में रोहित के सपोर्ट में शिखर धवन आगे आए हैं और हमदर्दी दिखाई है।

रोहित शर्मा के दोस्त और पूर्व सलामी जोड़ीदार शिखर धवन न्यूजीलैंड की हार को चिंता का विषय नहीं मानते। धवन का मानना ​​है कि सिर्फ एक सीरीज हारने के बाद रोहित पर सवाल उठाना नाइंसाफी है। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, ”आप जिस दबाव की बात कर रहे हैं, वह हम महसूस नहीं करते। हालांकि, गेम में दबाव होता है लेकिन हम हार या जीत से प्रभावित नहीं होते। यह खेल का हिस्सा है।”

शिखर धवन ने रोहित शर्मा के बचाव में दिया बड़ा बयान

शिखर धवन ने रोहित का बचाव करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि यह किसी भी चीज के प्रति न तो उचित है और न ही व्यावहारिक दृष्टिकोण है।” भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 8 विकेट और पुणे में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही भारत के अपने घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया।

अगस्त में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले चुके धवन ने कहा कि, ”एक क्रिकेटर के तौर पर हम ऐसा नहीं सोचते। रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं। यह सिर्फ हार-जीत की बात नहीं है। टीम का अपने कप्तान से जुड़ाव होता है और टीम के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं।” भारत  बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का आखिरी टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक मुंबई में होगा। भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।

इस बात की संभावना अधिक है कि, कप्तान रोहित व्यक्तिगत कारणों से ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरुआती एक या दो टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान करते हुए इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। वहीं, धवन आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की संभावनाओं को लेकर बयान देते हुए टीम इंडिया से अधिक उम्मीद जताई है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...