Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच प्रीव्यू, दूसरा टेस्ट

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच प्रीव्यू दूसरा टेस्ट

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 29 अक्टूबर से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होने जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच मीरपुर में खेला गया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। पहले टेस्ट में मेजबान के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

पहले टेस्ट की बात की जाए तो बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट हो गया था जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 307 रन बनाए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 7 विकेट रहते अपने नाम किया। दो मैच की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। अब मेजबान दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी करने को देखेगा।

अगर बांग्लादेश को दूसरा टेस्ट जीतना है तो उन्हें तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाना होगा। टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस समय फॉर्म में है और उन्हें दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उनका आत्मविश्वास इस समय काफी ज्यादा होगा।

पिच रिपोर्ट:

चट्टोग्राम में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां स्पिनर्स काफी घातक साबित हो सकते हैं और बल्लेबाजों को धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 15 टेस्ट मैच के लिए जा चुके हैं जिसमें से दक्षिण अफ्रीका ने 13 में जीत दर्ज की है जबकि दो ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग XI:

बांग्लादेश:

मेजबान अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करेगा। हालांकि दूसरे टेस्ट में कप्तान नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम के ऊपर बड़ा स्कोर बनाने का काफी दबाव होगा।

संभावित प्लेइंग XI

शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और नाहिद राणा।

दक्षिण अफ्रीका:

दक्षिण अफ्रीका टीम को भी अपनी प्लेइंग XI में बदलाव करते हुए नहीं देखा जा सकता है। टीम के खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है।

संभावित प्लेइंग XI

टोनी डी ज़ोर्ज़ी, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, रयान रिकेल्टन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरेने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डेन पीट

यहाँ देखे:- BAN vs SA 2nd Match Live Score 

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...