Skip to main content

ताजा खबर

गैरी कर्स्टन ने दिया इस्तीफा तो पाकिस्तान ने रेड बॉल क्रिकेट कोच को सौंपी नई जिम्मेदारी

गैरी कर्स्टन ने दिया इस्तीफा तो पाकिस्तान ने रेड बॉल क्रिकेट कोच को सौंपी नई जिम्मेदारी

Gary Kirsten and Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X)

Pakistan new head coach Jason Gillespie : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने रेड बॉल क्रिकेट में कोच की भूमिका निभा रहे जेसन गिलेस्पी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है और उन्हें लिमिटेड ओवर क्रिकेट का हेड कोच भी नियुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी पीसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है। हाल ही में पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को व्हाइट बॉल टीम का कप्तान और सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पीसीबी आज जेसन गिलेस्पी को अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर दौरे पर पाकिस्तान मेन्स क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाने की घोषणा करती है। गैरी कर्स्टन ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।”

आपको बता दें कि पीसीबी ने अप्रैल 2024 में गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया था, लेकिन छह महीने में ही गैरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कर्स्टन और पीसीबी के बीच फैसलों को लेकर मतभेद थे और यही कारण है भारतीय टीम के हेड कोच रह चुके गैरी कर्स्टन ज्यादा समय तक पाकिस्तान क्रिकेट के साथ नहीं रह सके।

पाकिस्तान टीम नवंबर में करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

नवंबर में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाला है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। पहला वनडे 4 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, इसके बाद एडिलेड में 8 नवंबर को दूसरा वनडे और पर्थ में 10 नवंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा।

वहीं टी-20 सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 14 नवंबर को ब्रिस्बेन में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा टी-20 क्रमश: 16 और 18 नवंबर को सिडनी और होबार्ट में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अब व्हाइट बॉल सेट में काफी नए बदलाव कर दिए हैं। अब इस नए बदलावों के साथ पाकिस्तान टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। जिसने पिछले कुछ महीनों में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...