
Steve Smith Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अपने वर्ल्ड टेस्ट XI का ओपनर नियुक्त किया है। स्टीव स्मिथ ने रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की और यह भी कहा कि भारतीय कप्तान गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करके उनके ऊपर दबाव बना सकते हैं।
बता दें कि, रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे टेस्ट फॉर्मेट हो या वनडे क्रिकेट रोहित शर्मा को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में तोड़े और बनाए हैं।
फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं और नई गेंद के खिलाफ भी वो धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। वो बेहतरीन तरीके से अपने शॉट खेलते हैं और उनका डिफेंस भी काफी मजबूत है। भारतीय कप्तान गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना देते हैं।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा को धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है
टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच एक नवंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड हमेशा ही शानदार रहा है और आगामी टेस्ट सीरीज में भी भारतीय कप्तान अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो उन्हें भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस आगामी टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को सौंपा गया है।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

