Skip to main content

ताजा खबर

अफगानिस्तान ने रचा नया इतिहास, फाइनल में श्रीलंका को हराकर इमर्जिंग एशिया कप 2024 का खिताब किया अपने नाम

अफगानिस्तान ने रचा नया इतिहास फाइनल में श्रीलंका को हराकर इमर्जिंग एशिया कप 2024 का खिताब किया अपने नाम

Afghanistan A win Emerging Asia Cup

27 अक्टूबर (रविवार) को इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगनिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर एक नया कीर्तिमान रचा। अफगानिस्तान ए ने पहली बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रीलंका ने खिताबी मुकाबले में 134 रनों का टारगेट दिया, जिसे अफगानिस्तान ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया।

फाइनल मुकाबले में फ्लॉप रहे श्रीलंका के बल्लेबाज

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई टीम पर दबदबा बनाना शुरू किया । महज 15 के स्कोर तक श्रीलंका के चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। पहले चारों बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया था।

यशोदा लंका (1), लाहिरू उदारा (5), नुवानिदु फर्नांडो (4), अहान विक्रमसिंघे (4) सभी ने निराश किया। इसके बाद पवन रथनायके और सहान अराचिगे ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। पवन 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सहान अराचिगे ने नाबाद 64 रन बनाए। इस तरह श्रीलंका ने पूरे ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए। अफगान टीम की ओर से बिलाल सामी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

अफगानिस्तान ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहली ही गेंद पर टीम को पहला झटका लगा था जब जुबैद अकबरी गोल्डन डक पर आउट हुए। लेकिन इसके बाद अफगान टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की। कप्तान दरवेश रसूली 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि करीम जनत 33 रन बनाने में सफल रहे।

सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान को टारगेट चेज करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक 16 रन पर नाबाद रहे। सहान अराचिगे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट लिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...