Skip to main content

ताजा खबर

‘खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे’ न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज हार के बाद बासित अली

‘खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे’ न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज हार के बाद बासित अली

Basit Ali (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के पुणे में हुए दूसरे मैच को 113 रनों से जीतकर, न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में किसी टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत का साल 2012 से घर पर लगातार चला आ रहा 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शर्मनाक हार पर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बासित का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे।

भारत की हार पर Basit Ali ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- भारत का बांग्लादेश के खिलाफ दो दिन में टेस्ट मैच जीतना और न्यूजीलैंड की श्रीलंका में 2-0 से हार। टीम इंडिया को लगा होगा कि वह न्यूजीलैंड को आसानी से हरा देंगे।

बासित ने आगे कहा- इसका मलतब है कि भारतीय मैनेजमेंट और भारतीय खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे। न्यूजीलैंड ने अपना होमवर्क किया, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था। किसी ने नहीं सोचा होगा कि कीवी टीम भारत को हरा सकेगी। यहां तक ​​कि खुद न्यूजीलैंड ने भी ऐसा कुछ नहीं सोचा होगा, लेकिन उन्होंने अपना होमवर्क किया और सीरीज में जीत हासिल की।

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो अब दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का, तीसरा व आखिरी मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि क्या सीरीज के पहले दो मैचों को गंवाने के बाद, इस मैच में टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 के लिए इरफान पठान ने चुनी KKR की प्लेइंग 12, इस अनकैप्ड स्टार को दी जगह 

KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्लेइंग 12 का चयन...

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण...

IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम ने राम मंदिर का किया दौरा, देखें वायरल वीडियो!

Sanjiv Goenka Visits Ram Mandir Before IPL 2026 (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2026 से पहले, टीम को अयोध्या के राम मंदिर की...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं असली मैच विनर

Chennai Super Kings 2026 IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स  की तैयारियों पर काफी सवाल उठे हैं। मेगा ऑक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं...