Skip to main content

ताजा खबर

फेवरेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे बाबर आजम, तो Fakhar Zaman को पड़ गई बयानबाजी भारी

Fakhar Zaman and BABAR AZAM (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज 27 अक्टूबर को टीम के आगामी ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे टी20 दौरे के लिए टीम की घोषणा की है। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में बोर्ड ने पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां को जगह नहीं दी है।

PCB के इस बड़े फैसले को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर बाबर आजम का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर जमां को हाल में ही बोर्ड को लेकर दी बयानबाजी भारी पड़ी है। एक फैंस ने तो मीम शेयर करते हुए लिखा- ‘अच्छा बात नहीं है ये’

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबर आजम को जिम्बाब्वे दौरे से पहले, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में चुना गया है। लेकिन फखर जमां को इन दोनों ही दौरे से नजरअंदाज किया गया है। देखने लायक बात होगी कि जिम्बाब्वे दौरे पर बाबर और फखर के बगैर, इस बार पाकिस्तानी टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम

वनडे के लिए: आमेर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, अहमद दनियाल, फैसल अकरम, हारिस रउफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी, तैयब ताहिर।

टी20 के लिए: अहमद दनियाल, अराफत मिन्हास, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांनाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, आमेर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, उस्मान खान।

🚨 Announcing Pakistan’s squads for the Australia and Zimbabwe tours 🚨

Read more ➡️ https://t.co/vzc7iFBINJ#AUSvPAK | #ZIMvPAK pic.twitter.com/l66VW259EA

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 27, 2024

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...