Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: जडेजा और अश्विन को खराब खेल खेलने की अनुमति है: रोहित शर्मा

Ravindra Jadeja R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 113 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट झटके। बता दें कि, वाशिंगटन सुंदर ने लगभग 3 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और उन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और लगातार अंतराल में विकेट नहीं ले पाए। पुणे पिच पर दोनों टीमों के स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 13 विकेट झटके थे वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट झटके जबकि जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इन दोनों गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया।

द डेली स्टार के मुताबिक दूसरे टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर काफी उम्मीदें है। हर मैच जो यह खिलाड़ी खेलते हैं उनसे उम्मीद लगाई जाती है कि वो विकेट ले और अपनी टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। मुझे नहीं लगता कि यह बात सही है। हम सभी खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी टीम को टेस्ट में जीत दिलाए। यह सिर्फ दो खिलाड़ियों की बात नहीं है। हम सब जानते हैं कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हमेशा ही सभी फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अब बाकी खिलाड़ियों को भी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभानी होगी।’

इन दोनों खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘इन दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेला है और हमने जो अपने घर में 18 लगातार सीरीज जीती थी उसमें भी इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन उच्च स्तरीय रहा था। कभी-कभी खिलाड़ी को खराब खेल खेलने की अनुमति होती है। ऐसा हर बार नहीं होगा कि कोई खिलाड़ी आपकी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।’

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट की शुरुआत 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रही है। भले ही पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया जीत दर्ज ना कर पाई हो लेकिन अंतिम मैच में वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगी। रविचंद्रन अश्विन और जडेजा भी वानखेड़े टेस्ट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...