Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: रोहित शर्मा की कप्तानी अब सवालों के घेरे में, ये 4 बातें बढ़ाएंगी हिटमैन की टेंशन

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। न्यूजीलैंड ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट को 113 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया ये टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर ही हार गई। भारत ने 69 सालों में पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों घर पर टेस्ट सीरीज सीरीज गंवाई है।

पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद से एक बार फिर रोहित की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। अब रोहित की तुलना पूर्व कप्तान विराट कोहली से हो रही है, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। कोहली की कप्तानी में घर पर लगातार टीम इंडिया का दबदबा था।

रोहित का घर पर रिकॉर्ड

Gautam Gambhir, Rohit Sharma, Mitchell Santner & Rachin Ravindra (Photo Source: X)

रोहित की अगुवाई में भारत ने घर पर 15 टेस्ट मैचों में से चार गंवाए हैं। वह सबसे अधिक घरेलू टेस्ट हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन और कपिल देव ने भी चार-चार टेस्ट हारे लेकिन दोनों ने 20-20 मैचों में कप्तानी की। ऐसे में रोहित का रिकॉर्ड थोड़ा सा डराने वाला है।

दूसरी ओर, कोहली ने भारत में 31 टेस्ट में बागडोर संभाली और उसमें से वो सिर्फ दो मैच हारे। न्यूजीलैंड से हारते ही भारत का लगातार 18 द्विपक्षीय घरेलू सीरीज जीतने का सिलिसिला भी समाप्त हो गया, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

नहीं दिखा एग्रेसिव अप्रोच

Virat Kohli (Pic sOURCE-X)

भारतीय टीम मैनेजमेंट भले ही एग्रेसिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दे रहा हो लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट में ज्यादातर समय टीम इंडिया दबाव में दिखी। रोहित की तुलना में विराट अधिकतर समय मैदान पर आक्रामक अप्रोच दिखाते थे। विराट अपनी उसी अप्रोच की वजह से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रहते थे। रोहित बेंगलुरु और पुणे टेस्ट मैच में विपक्षी टीम पर उस तरह से दबाव नहीं बना सके जैसे विराट बनाया करते थे।

मैच सिचुएशन को नहीं समझ पाए रोहित

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

वैसे तो रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं लेकिन इन दोनों मैचों में वो सिचुएशन को पढ़ने में नाकाम रहे। उन्होंने सिचुएशन को पढ़कर सही समय पर बॉलिंग में चेंजेस नहीं किए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी रोहित की इस खामी पर बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि रोहित को मैच सिचुएशन को पहले ही भांप लेने का हुनर सीखना होगा ताकि हालात कंट्रोल से बाहर जाने से पहले ही गेंदबाजी में बदलाव किया जा सके।

बल्ले से भी फ्लॉप हुए रोहित

Rohit Sharma And Tim Southee (Pic Source-X)

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर पिछले काफी समय बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं मचा पा रहे हैं। बतौर ओपनर खेलने वाले रोहित पुणे टेस्ट की पहली पारी में शून्य तो दूसरी पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था, लेकिन वहां भी वो पहली पारी में फ्लॉप ही रहे थे। रोहित ने आखिरी सेंचुरी मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में लगाई थी। वह बांग्लादेश सीरीज में भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...