
Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने हाल में ही, भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का कहना है कि यह अब थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार के बाद, भारत की WTC राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। भारत को अपने आगामी छह टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 में जीत हासिल करनी है, जबकि एक मैच ड्राॅ हो सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि इनमें से 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हैं।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पुणे टेस्ट मैच में हार के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- अहम सवाल यह है कि WTC क्वालिफिकेशन सिनेरियो क्या है, क्योंकि भारत प्रभुत्व के मिशन पर था। हमने सोचा था कि हम सभी पांच (घरेलू टेस्ट) जीतेंगे और 100 प्रतिशत अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। अब सिनेरियो यह है कि आपको शेष छह मैचों में से चार जीतना है और एक ड्राॅ करना है, और यह एक कठिन कार्य है।
चोपड़ा ने आगे कहा- मानो या न मानो, मुझे लगता है कि आगामी BGT (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) बहुत कठिन होने वाली है। हम 10 साल से नहीं हारे हैं, लेकिन इस बार जीतना बेहद कठिन होगा। इसलिए क्वालीफिकेशन सिनेरियो अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है, खासकर जब आप दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैच देखते हैं। यह बड़ी वजह है।
बता दें कि भारत ने पिछली दो बार से लगातार WTC फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन इस बार थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। तो वहीं साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत लिया है, और दूसरा मैच बाकी है। जबकि उसके दो मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बाकी हैं। अगर वह इन 5 मैचों को जीत लेती है, तो वह सीधे WTC फाइनल में जगह बना लेगी।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

