Skip to main content

ताजा खबर

12 साल, 18 सीरीज, 4331 दिन के बाद भारत में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड

New Zealand Team Celebration (Pic Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम किया। इस मैच में कीवी टीम ने भारत को 113 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम की। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा क्योंकि आज से पहले कभी भी न्यूजीलैंड की टीम भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।

दोनों के बीच 69 साल से टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं लेकिन अब जाकर कीवी टीम ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच अपने नाम किया है। कीवी टीम ने पुणे टेस्ट के तीसरे दिन 359 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 60.2 ओवरों में 245 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में आयोजित पहला टेस्ट 8 विकेट से अपने नाम किया था।

4331 दिनों के बाद भारत अपने घर पर हारा टेस्ट सीरीज

आपको बता दें कि, इस हार के साथ ही टीम इंडिया का घर का गुमान टूट गया है। भारत ने 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई है। भारत को इससे पहले 2012 में इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा था। इंग्लैंड ने तब चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। उसके बाद से भारत ने लगातार 18 सीरीज अपने घर पर जीते और उनके घर पर जीतने का सिलसिला आज 4331 दिनों के बाद खत्म हुआ।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 1955 में खेला गया था। भारत का कीवी टीम के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड शानदार है। दोनों ने आपस में अभी तक 64 टेस्ट खेले हैं, जिसमें भारत को 22 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने इस दौरान 15 टेस्ट में बाजी मारी और 28 ड्रॉ पर छूटे। हालांकि, मौजूदा सीरीज में रोहित एंड कंपनी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली मेहमान टीमें

इंग्लैंड (पांच बार, आखिरी बार 2012/13)

वेस्टइंडीज (पांच बार, आखिरी बार 1983/84)

ऑस्ट्रेलिया (चार बार, आखिरी बार 2004/05)

पाकिस्तान (1986/87)

दक्षिण अफ्रीका (1999/00)

न्यूजीलैंड (2024/25)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...