Skip to main content

ताजा खबर

‘WTC के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी’ पुणे टेस्ट में ऐतिहासिक हार के बाद रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के हाथों दुर्भाग्यपूर्ण टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा है, जो भारत की घर पर 12 साल में पहली टेस्ट सीरीज हार है। न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

इस हार के बाद भारत की जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हालांकि, भारत अभी भी WTC फाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन अब यह टीम इंडिया के लिए आसान तो कतई नहीं होने वाला है।

दूसरी ओर, भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद करारी हार के बाद, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने WTC को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रोहित का कहना है कि अभी इसके बारे में सोचना जल्दबाजी होगी।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड के पुणे टेस्ट हारने के बाद आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा- WTC के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी। मुझे लगता है कि मैं सिर्फ इसलिए दुखी हूं, क्योंकि हम गेम हार गए।

रोहित ने आगे कहा- मैं तो यही कहूंगा, मैं इस बारे में नहीं सोच सकता कि आगे क्या होने वाला है और क्या यह हमारी संभावनाओं और उन सभी चीजों को प्रभावित कर सकता है। मुझे लगता है कि हम इन दोनों मैचों में अच्छा नहीं खेल सके और यह दुखद है। हम सीरीज हार गए। यह स्पष्ट रूप से पीड़ादायक है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के बारे में आपको जानकारी दें, तो कीवी टीम ने सीरीज के पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तो वहीं अब इस सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर, 2024 से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में क्या टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...