Skip to main content

ताजा खबर

WTC Updated Points Table: NZ से हारने के बाद भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, कठिन हुआ फाइनल का रास्ता

IND vs NZ (Photo Source: X)

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम को 113 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इसके साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत की हार के साथ ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

दरअसल न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऐसा लग रहा था कि भारत की टीम आसानी से आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी। लेकिन पिछले दो टेस्ट मैचों में लगातार दो हार के बाद भारतीय टीम के WTC 2023-25 के फाइनल खेलने की उम्‍मीदों का झटका लग सकता है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्‍ट वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को यह टेस्‍ट हर हाल में जीतना होगा।

पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद भारत को WTC Points Table में हुआ तगड़ा नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम अगले महीने ऑस्‍ट्रेलिया जाएगी। इस दौरान बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज WTC के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है। इस बीच हम पुणे टेस्ट मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में क्या फेरबदल हुआ है उसके बारे में हम आपको बताते हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 2 हार के बाद भी भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारतीय टीम ने मौजूदा साइकिल में अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 8 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच ड्रॉ भी रहा है। टीम इंडिया के 98 पॉइंट हैं। वहीं टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 62.82 प्रतिशत अंक है।

वहीं न्‍यूजीलैंड को सीरीज जीतने का फायदा मिला है। कीवी टीम ने अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाई है। पहले टीम WTC points table में 5वें स्‍थान पर, अब चौथे पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है।

बेन स्टोक्स की इंग्लैंड WTC फाइनल रेस से लगभग बाहर हो गई है। वे 40.790 जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने मौजूदा चक्र के दौरान खेले गए 19 टेस्ट में से नौ में हार का सामना किया है। भले ही वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत लें, लेकिन वे फाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे। पाकिस्तान जो आठवें स्थान पर था, 10 टेस्ट में से अपनी चौथी जीत के बाद सातवें स्थान पर आ गया। उनका जीत प्रतिशत 33.330 है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...