Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मिचेल सैंटनर की गेंद पर Clueless हुए सरफराज खान, कुछ इस तरह हुए बोल्ड

Sarfaraz Khan (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक खेले गए सभी सत्र में न्यूजीलैंड टीम का दबदबा रहा है। बल्लेबजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में कीवी टीम ने डोमिनेट किया है और इसी वजह से अब लैथम एंड कंपनी इस सीरीज जीतने के कगार पर खड़ी है। आज टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है।

तीसरे दिन का पहला सत्र वैसे तो टीम इंडिया के नाम रहा, लेकिन अभी टीम इंडिया की स्थिति बेहद गंभीर है। दरअसल कीवी टीम ने दूसरी पारी में 255 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा। आमतौर पर चौथी पारी में ये स्कोर हासिल करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। लेकिन भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की।

लेकिन जायसवाल का विकेट गिरते ही टीम इंडिया की पारी ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। विराट, रोहित, पंत सभी इस पारी में फ्लॉप रहे। सरफराज खान जिन्होंने बेंगलुरु टेस्ट मैच में शतक लगाया था वो भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज 15 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन वो दूसरी पारी में जिस तरह से आउट हुए वो काफी हैरान करने वाला था।

मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए सरफराज खान

दरअसल भारतीय टीम ने 36वें ओवर में सरफराज खान के रूप में छठा विकेट गंवाया। सरफराज खान (9 रन) को मिचेल सैंटनर ने अपनी एक बहुत ही धीमी गेंद पर बोल्ड कर दिया। सैंटनर की ये 82 KMPH वाली गेंद को सरफराज समझ नहीं पाए और लेट कट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। इससे पहले सैंटनर रोहित, गिल, जायसवाल और कोहली को भी आउट कर चुके थे।

It ain’t the pitch, its Mitch 🤷🏻‍♂️#INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #TeamIndia #Santner #JioCinemaSports pic.twitter.com/3KUKUszQfM

— JioCinema (@JioCinema) October 26, 2024

मुकाबले की बात करें तो 359 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत अपने 7 विकेट गंवा चुका है। मिचेल सेंटनर इस पारी में भी अपना पंजा खोल चुके हैं। भारतीय टीम ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 205 रन बना लिए है और टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 159 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...