Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: सुनील गावस्कर का जबरदस्त यू-टर्न..! वाशिंगटन सुंदर के चयन पर पहले भड़के, अब करने लगे तारीफ

Washington Sundar & Sunil Gavaskar (Photo Source: X/Getty Images)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया तीन बड़े बदलावों के साथ उतरी। शुभमन गिल की वापसी हुई और वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट के फैसले की जमकर आलोचना की थी। गावस्कर ने टॉस के बाद कहा था कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने घबराहट में अंतिम एकादश में कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया होगा।

दिग्गज ने यह भी कहा था कि जब तक चोट की चिंता न हो तब तक कोई भी टीम तीन बदलाव नहीं करती है। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन को देखते हुए सुनील गावस्कर ने यू-टर्न ले लिया है और वह युवा गेंदबाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या प्रेरित करने वाला चयन है- सुंदर को लेकर बोले सुनील गावस्कर

वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 23.1 ओवरों में 59 रन देकर सात विकेट झटके। उन्होंने रचिन रवींद्र (65), टॉम ब्लंडल (3), डेरिल मिचेल (18), ग्लेन फिलिप्स (9), टिम साउदी (5), एजाज पटेल (4) और मिचेल सेंटनर (33) का विकेट चटकाया।

खेल के पहले दिन सुंदर की शानदार गेंदबाजी को लेकर सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा, “क्या प्रेरित करने वाला चयन है। उन्हें प्लेइंग-11 में इसलिए चुना गया है क्योंकि वह थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं और थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं।”

दूसरी पारी में अब तक तीन विकेट ले चुके हैं वाशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। वह अब तक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं। सुंदर ने सबसे पहले 10वें ओवर में डेवोन कॉनवे (17) को आउट कर न्यूजीलैंड के 36 के स्कोर पर पहला झटका दिया था। इसके बाद उन्होंने रचिन रवींद्र (9) और डेरिल मिचेल (18) को सस्ते में आउट किया।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...