Skip to main content

ताजा खबर

Rajasthan Royals के मैनेजमेंट की हुई अहम बैठक, रिटेन होने वाले खिलाड़ियोंं की बनाई लिस्ट

Rajasthan Royals (Image Credit- Instagram)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर सभी टीमों ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है, जहां इस लिस्ट में Rajasthan Royals टीम का नाम भी शामिल है। ऐसे में अब मेगा ऑक्शन से पहले RR टीम ने एक बेहद अहम बैठक की है, जो खिलाड़ियों को रिटेन करने से जुड़ी है और उसे लेकर टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।

कोचिंग स्टाफ में दिग्गज नाम हुए शामिल

दूसरी ओर अगले सीजन से पहले Rajasthan Royals टीम ने दिग्गज राहुल द्रविड़ को टीम के साथ बतौर हेड कोच जोड़ लिया है, वहीं द्रविड़ के अलावा टीम के कोचिंग स्टाफ में विक्रम राठौड़ की भी एंट्री हुई है। वैसे द्रविड़ ने अपने करियर में RR टीम की कप्तानी की है और साथ ही वो इस टीम के मेंटोर भी रह चुके हैं। अब देखना होगा की 2025 में उनकी कोचिंग में क्या RR टीम खिताब जीत पाती है या नहीं।

Rajasthan Royals टीम ने बड़ा इशारा कर दिया इस तस्वीर के जरिए

*Rajasthan Royals टीम के सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर की गई है पोस्ट।
*तस्वीर में कप्तान संजू के साथ कोच द्रविड़, विक्रम राठौड़ और कुमार संगाकारा नजर आए।
*खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए हुई बैठक, साथ ही कैप्शन मे लिखा गया है- Big week।
*संजू का रिटेन होना पक्का है, उनके अलावा बटलर,जायसवाल के साथ पराग हो सकते हैं रिटेन।

आप भी देखो Rajasthan Royals का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

हाल ही में टीम के कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया है कमाल

दूसरी ओर RR टीम के कप्तान यानी की संजू सैमसन ने हाल ही में अपने बल्ले का जोर दिखाया था, जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया से खेलते हुए संजू ने शानदार शतक जड़ा था। ये शतक संजू के टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था, साथ ही उसी मैच में उन्होंंने लगातार 5 छक्के भी जड़े थे। वहीं अब संजू टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे, जहां टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच कुल 4 टी20 मैचों की सीरीज होगी।

संजू को लेकर RR टीम का स्पेशल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...