Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli से बल्लेबाजी तो होती नहीं है, आप उनसे नौटंकी करवा सकते हो मैदान पर

Virat Kohli (Pic Source-X)

रेड बॉल क्रिकेट में एक बार फिर से Virat Kohli बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो गए, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में कोहली फिरकी के जाल में फंस गए। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर विराट के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें ये खिलाड़ी विरोधी टीम के सामने मजाक-मस्ती के अलावा नौटंकी करता हुआ नजर आ रहा है।

संजय मांजरेकर ने किया Virat Kohli के लिए ट्वीट

पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन Virat Kohli से टीम को काफी उम्मीदे थी, लेकिन इस खिलाड़ी ने उन उम्मीदों पर काफी प्यार से पानी फेर दिया। जहां कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद फैन्स में काफी गुस्सा था, वहीं पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी विराट के आउट होने के बाद एक ट्वीट किया। संजय ने लिखा कि- Oh Dear, विराट कोहली को खुद यह बात पता होगी कि उन्होंने अपने करियर का सबसे खराब शॉट खेला और अनुभवी खिलाड़ी आउट हो गए। उनके लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वो सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे।

बल्लेबाजी नहीं नौटंकी करवा लो आप Virat Kohli से

*इस समय सोशल मीडिया पर बल्लेबाज Virat Kohli के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।
*एक वीडियो में कोहली कीवी खिलाड़ियों को देख फनी तरीके से चलने का नाटक करते दिखे।
*दूसरे वीडियो में वो Tim Southee के साथ मस्ती मजाक में लड़ाई कर रहे हैं पवेलियन जाते हुए।
*लेकिन एक रन पर आउट होने के बाद फैन्स ने उनको सोशल मीडिया पर काफी Troll किया है।

बल्लेबाज Virat Kohli के नाटक आप भी देख लो

Virat Kohli is such a funny character 😂❤️ pic.twitter.com/NaYckaVPxy

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) October 24, 2024

विरोधी खिलाड़ी के साथ मस्ती करते हुए कोहली का वीडियो

Virat Kohli was seen having fun with Tim Southee 😂❤️ pic.twitter.com/fHRun9Lt91

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) October 25, 2024

बाकी बल्लेबाजों ने भी किया हद से ज्यादा निराश

पुणे टेस्ट मैच में विराट और रोहित के अलावा टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों ने भी निराश किया, जो अब भारतीय टीम को संकट में डाल सकता है। जहां टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल के अलावा जायसवाल पंत और सरफराज खान जैसे बल्लेबाज फेल रहे हैं और टीम इंडिया 156 रनों पर ऑल आउट हो गई ।ऐसे में अब कीवी टीम इस मैच में पकड़ बना रही है और अगर रोहित की सेना ये मैच भी हार जाती है तो टीम सीरीज भी हार जाएगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...