Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

R Ashwin & Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

1) ‘यह वह नहीं था जिसके लिए मैंने साइन किया था’ PCB के साथ संचार की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए Jason Gillespie

पाकिस्तान के रेड-बॉल कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अंदर अपनी भूमिका स्पष्टता और संचार की कमी के बारे में अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को हाल में ही पाकिस्तानी की सीनियर मैन्स कमिटी के सेलेक्शन पैनल से कप्तान शान मसूद के साथ हटा दिया गया था।

2) सोफी डिवाइन ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में अपना विकेट दिया गिफ्ट में, आप भी देखें वीडियो

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराया। इस मैच में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। मैच के दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपना विकेट मेजबान को मुफ्त में दे दिया।

3) INDW vs NZW: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 59 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराकर, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार का बदला ले लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं जब न्यूजीलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 168 रनों पर टीम इंडिया के शानदार गेंदबाजी के सामने ऑलआउट हो गई।

4) ‘दिलचस्प और बहुत रोमांचक’ IND vs NZ दूसरे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर के स्पैल को लेकर आकाश चोपड़ा

बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, आकाश चोपड़ा ने कलर सिनेप्लेक्स पर कहा- यह बेहद प्रभावशाली, बहुत दिलचस्प और बहुत रोमांचक भी था, क्योंकि आप अचानक पैरा-ड्रॉप हो गए थे। आप इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे और कोई वजह रही होगी कि आप वहां नहीं थे। आकाश ने आगे कहा- चार अन्य स्पिनर पहले से ही मौजूद थे, लेकिन आपको अंदर लाया गया और खिलाया गया। शुरुआत अच्छी नहीं रही और आपके चयन पर कुछ और सवाल उठने लगे।

5) टिम साउदी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा फ्लॉप रहे हैं रोहित शर्मा, जाने क्या है तेज गेंदबाज के खिलाफ भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट टिम साउदी ने झटका। टिम साउदी की शानदार गेंद को भारतीय टीम के कप्तान बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए। टेस्ट फॉर्मेट में हमेशा टिम साउदी रोहित शर्मा के ऊपर हावी रहे हैं। टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने टिम साउदी के खिलाफ आठ पारी में 126 गेंदों में 12.75 के औसत से 51 रन बनाए हैं और चार बार वो आउट हुए हैं।

6) IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच में जमकर बोलेगा कोहली का बल्ला, दिन का खेल खत्म होने के बाद सीधा करने लगे प्रैक्टिस, देखें वीडियो

पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को मुकाबले का पहला दिन समाप्त हुआ। दूसरी ओर, दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। कोहली के मैदान पर प्रैक्टिस करने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोहली की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

7) WI vs ENG: वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से एक हफ्ते पहले इंग्लैंड की टीम में हुई इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 31 अक्टूबर से वेस्टइंडीज दौरे में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस बीच दौरा शुरू होने से एक हफ्ते पहले इंग्लैंड की टीम में दो खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। बोर्ड ने स्पिनर रेहान अहमद और विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स को शामिल करके स्क्वॉड को और मजबूत बना लिया है।

जोस बटलर (कप्तान, केवल टी20 सीरीज), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टोन (वनडे कप्तान), साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर

8) ‘No more Bazball’ रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 24 अक्टूबर, गुरूवार से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। दूसरी ओर, मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पतन के बाद, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने ही अंदाज में इंग्लिश टीम पर तंज सकते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के तीन विकेट गिरने के बाद, जब सीरीज में तिहरा शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तो एक गेंद इतना नीचे रह जाती है, और उन्हें गेंद को डिफेंस करने के लिए औचक की बल्ला नीचे लाना पड़ा।

9) Shami को गेंदबाजी करता देख खुश हुए Irfan Pathan, रील पर कमेंट कर लिखी खास बात

एक बार फिर से Mohammed Shami ने नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, ऐसे में टीम इंडिया के फैन्स ये देख उत्साहित हो गए हैं। साथ ही हर कोई अब उनकी टीम इंडिया में वापसी होते हुए देखना चाहता है, इसी कड़ी में उनकी नई रील वीडियो पर पूर्व तेज गेंदबाज Irfan Pathan ने भी खास कमेंट किया है।

10) विकेट के पीछे चतुर बन रहे थे ऋषभ पंत, New Zealand का खिलाड़ी समझ गया उनकी हिंदी

पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन से ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें New Zealand के खिलाड़ी के आगे पंत काफी चतुर बनकर हिंदी में बात कर रहे थे। लेकिन पंत को ये चतुराई दिखानी काफी भारी पड़ गई, जिसके बाद उनका बीच मैच में पोपट हो गया है और उसी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...